प्यार सबको जोड़ता है | Kavita

प्यार सबको जोड़ता है

( Pyar sab ko jodta hai )

 

प्यार मधुर एहसास रिश्तो का
हर  बाधाओं  को  तोड़ता है
अपनेपन  का  भाव  जगाता
प्यार  सब  को  जोड़ता  है

 

हर रिश्तो में प्यार जरूरी
मधुर प्रेम रग रग दौड़ता है
दिल से दिल को दस्तक देता
प्यार सब को जोड़ता है

 

प्यार सिखाता जीवन जीना
सारी बुराइयां छोड़ता है
हर संघर्ष में नई प्रेरणा
प्यार सब को जोड़ता है

 

प्यार है अनुबंध एकता का
भांडा अभाग्य का फोड़ता है
प्रगति रथ का बनकर पहिया
प्यार सब को जोड़ता है

 

प्यार जगाता सोई किस्मत
तूफान का मुख मोड़ता है
प्यार दिलों में बसने वाला
प्यार सब को जोड़ता है

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

क्षितिज के तारे | Kavita

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *