प्यार 

Kavita | प्यार

प्यार 

( Pyar )

बड़ा-छोटा
काला-गोरा
मोटा-पतला
अमीर-गरीब
हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार ,
यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार,
हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार,
यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार ।

मैं नहीं
तुम नहीं
आप नहीं
हम नहीं
एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार,
सिर्फ़ दिल की सुनो जब अपनो से हो तक़रार,
कोई हुकुमते-निजाम ना माने ये दिले-बेक़रार
दायरों में सिमटकर कभी नहीं होता प्यार !

बेचारा
आवारा
नाकारा
खटारा
ना जाने क्या-क्या हो जाता ये दिल हमारा,
बेसहारा तो माँगे किसी की बाहों का सहारा,
उजड़ी जिंदगी में भी फिर आ जाती है बहार,
‘गर मिल जाए बेलोश चाहने वाला सच्चा यार ।

कबाब
शराब
शबाब
सबाब
सब नशे देखे; कहीं ना मिला रूहे-सुकून,
होंठ रसीले,नैन नशीले वो जवानी का जुनून,
बहुत कुछ सीने में छुपाए बैठा-ये दिले दाग़दार
तज़ुर्बे से कहते ‘दीप- सबसे बड़ा नशा है प्यार ।

 

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • जिंदगी में हर रोज नया होता है | Zindagi Mein

    जिंदगी में हर रोज नया होता है ( Zindagi Mein Har Roz Naya Hota Hai )   कभी कोई हंसता है कभी वह रोता है जिंदगी में हर रोज कुछ नया होता है।। जिंदगी का मेला है आदमी अकेला है एक पल खुशी है एक पल झमेला है जागता है आज जो वही कल सोता…

  • मेरी सुबह मेरी शाम | Meri Subah meri Shaam

    मेरी सुबह मेरी शाम ( Meri subah meri shaam )   मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो मेरे चेहरे की हर मुस्कान हो कुदरत भी ठहर जाए जिसे देखकर बारिशों में भीगी तुम ऐसी शाम हो मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो इतरा रहे हैं बाग जिन फूलों को देखकर उन फूलों की…

  • हिन्दी की बात | Hindi ki Baat

    हिन्दी की बात ( Hindi ki Baat ) कहने कोहम हिन्दी को बहुत मानते हैंऔर बच्चों का प्रवेशअंग्रेजी माध्यम में करवाते हैं।ओ! दोहरी मानसिकता के लोग,मातृभाषा से दूर रहकरबच्चे का विकास होगा क्या?मातृभाषा तो सहज हीहर शिशु सीख लेता है,तो हम उस बस्ते के बोझ के साथक्यों अंग्रेजी का बोझ डालें?हिन्दी को जीवन काक्यों ना…

  • अधूरापन | Kavita Adhurapan

    अधूरापन ( Adhurapan )   कर लो कितनी है पूजा अर्चना नहा लो भले गंगाजल से सोच मगर मैली ही रही रहोगे दूर ही तुम कल के फल से से परिधान की चमक से व्यवहार में चमक आती नहीं कलुषित विचारों के साथ कभी बात सही समझ आती नहीं पढ़ना लिखना सब व्यर्थ है भर…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

  • दीप | Deep

    दीप ( Deep )    न सही विश्वास मेरा, पूछ ले उस दीप से। जो रात सारी रहा जलता, साथ मेरे बन प्रतिबम्ब।। हाल सारा जायेगा कह, दीप वह जो बुझ गया। जगने का सबब मेरा, और जलने के मजा।। मांगतीं विश्वास का बल, देख ले इक नजर भर। बस वही लेकर मैं संबल, जलती…

One Comment

Leave a Reply to sandeep kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *