R K Rastogi poetry

ढूंढते ही रह जाओगे | R K Rastogi poetry

ढूंढते ही रह जाओगे

( Dhundte hi reh jaoge ) 

 

बातो में कुछ बाते,
चीजों में कुछ चीजे,
इक्कीसवीं सदी में,
ढूंढते ही रह जाओगे।
घरों में पुरानी खाट,
तराजू के लिए बाट,
स्कूलों में बोरी टाट,
ठेलो पर अब चाट।
ढूंढते ही रह जाओगे।।
आंखो में अब पानी,
कुएं का ताजा पानी।
दादी की अब कहानी,
राजा रानी की कहानी,
ढूंढते ही रह जाओगे।।
शादी में अब शहनाई,
कुरते में अब तुरपाई।
बड़ों की अब चतुराई,
दूसरे के लिए भलाई।
ढूंढते ही रह जाओगे।।
घरों में अब मेहमान,
बड़ों का अब सम्मान
संतो की अब वाणी,
कर्ण सा अब दानी।
ढूंढते ही रह जाओगे।।
मरने पर चार कंधे
लेजाने को कुछ बंदे।
जलाने को लकड़ी,
तेरहवीं में पगड़ी।
ढूंढते ही रह जाओगे।।

 


रचनाकार : आर के रस्तोगी

( गुरुग्राम )

यह भी पढ़ें :-

सोशल मीडिया | Social media par kavita

Similar Posts

  • हाड़ कपावै थर थर ठण्डी | Thandi

    हाड़ कपावै थर थर ठण्डी   माह दिसम्बर चहुं दिगम्बर छाया कुहरा धरती अम्बर, न आगे न पीछे सूझै काव करी कुछ मन न बूझै ठंडी कै बढ़ि गै प्रकोप बाप रे बप्पा होइ गै लोप भइल रात दिन एक समान कइसे बचै बाप रे जान ठंडी ठंडी बहय बयार बाहर निकलब भय दुस्वार हाड़…

  • इमली का पेड़ | Imali ka Ped

    इमली का पेड़ वो चुपचाप खड़ाबूढ़ा इमली का पेड़पाठशाला प्रांगण मेंदो मंजिला इमारत के सामनेध्यानमग्नबुद्ध की तरहमानो सत्य का ज्ञान पाकरदे रहा संदेश मानवता कोजड़ता छोड़ोया ऋषि की भांति तपस्या में लीनजिसने सीख लिया सम रहनाइस सावन मेंनहीं आई नवीन पत्तियांफिर भी बाँटता रहताखड़खड़ाती इमली के फलअब उसे नहीं लगता डरआंधी -तूफान सेजैसे उसने समझ…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • आज की शाम दोस्तों के नाम | Poem on aaj ki shaam dosto ke naam

    आज की शाम दोस्तों के नाम ( Aaj ki shaam dosto ke naam )     अल्फाजों के मोती बरसे हर्ष खुशियां आनंद आए खुशियों की घड़ियों में शाम मित्रों के नाम हो जाए   सुख-दुख बांटे बड़े प्रेम से गीतों की लेकर लड़ियां सद्भावों की बहा दे सरिता बरसे सुंदर सी झड़ियां   सारे…

  • कठिन परिश्रम | Kathin Parishram

    कठिन परिश्रम ( Kathin parishram )    जो बीत गया दौर , वो लौट कर वापस नही आएगा । वो दौर नहीं फिर आएगा, जो दौड़ कर वर्दी पाएगा ।। वो गया जमाना पीछे बहुत , जो देखेगा सिर्फ पछताएगा। कल नही रुका किसी से , आज को कैसे रोक पाएगा ।। अतीत को देख…

  • राधेश विकास की कविताएँ | Radhesh Vikas Poetry

    खेल चलो एक खेल मिलकर खेलते हैं। जिसमें प्रतिद्वन्दी कोई नहीं होगा, न किसी को ललकारना ही है। न किसी की मर्यादा रखनी है, क्यों कि मर्यादा है ही नहीं फिर ताख पर भी रखने की जरूरत क्या? ये लोगबाग बिलावजह चिल्ल पों कर रहे है, अब इनको कौन बताये कि हमारे पाजामे में खुद…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *