Guru Nanak par kavita

श्री गुरु नानक देव जी | Guru Nanak par kavita

श्री गुरु नानक देव जी

( Shri Guru Nanak Dev Ji ) 

 

प्रथम गुरुवर आप है गुरु नानक सिख समुदाय,
सभी की ज़ुबान पर आपका नाम पहला आय।
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह,
बिना गुरु के मंजिल तक कोई पहुॅंच नही पाय।।

 

कल्याणचन्द पिता थें जिनके व तृप्ता थी माता,
१४६९ जन्मदिन कार्तिक पूर्णिमा को यें आता।
एक किसान घर जन्म लिया आप दिव्य आत्मा,
तलवंडी स्थान वह आज ननकाना कहा जाता।।

 

कुरीतियों पर प्रहार किया एवं नारी का सम्मान,
ऐसे महापुरुष आप हुऐ किये जग-प्रकाशवान।
प्रकाश पर्व के रूप में हम सब मनातें जन्मदिन,
दिन दुखियों की सेवा किए एवं साफ़ रखें मन।।

 

ईश्वर एक है और सर्वदा एक की उपासना करों,
संपूर्ण जगत में है वही जीव प्राणी में मौजूद है।
मेहनत ईमानदारी से कमाएं एवं लालची न बनें,
स्त्री पुरूष बराबर है ऐसे कई इनके सिद्धांत है।।

 

घूम-घूमकर गुरुदेव जी हमें उपदेश दिये पावन,
प्रेम ज्ञान व वीरता से भरा रहा आपका जीवन।
यें सारा जगत है झूठा एवं सत्य केवल है ईश्वर,
२२ सितंबर १५३९ को त्याग दिया गुरु जीवन।।

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

Similar Posts

  • चेहरे का नूर वो ही थी | Poem chehre ka noor

    चेहरे का नूर वो ही थी ( Chehre ka noor wo hi thi )   वो ही प्रेरणा वो ही उमंगे वो मेरा गुरूर थी भावों की अभिव्यक्ति मेरे चेहरे का नूर थी   प्रेम की परिभाषा भी मेरे दिल की धड़कन भी खुशियों की प्यारी आहट संगीत की सरगम भी   मौजों की लहरों…

  • मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

    मैं अछूत हूं ( Main achut hoon )   गरीब हूं तो क्या हुआ ! इमानदारी से कमाता हूं दो रोटी ही सही मेहनत की कमाई खाता हूं। मुझे कष्ट नहीं है न अफसोश है कि मैं गरीब हूं, दुख है ! कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं अछूत हूं! एहसास करो गरीबी खराब…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

  • बड़ों की दुआओं में प्यार | Badon ki Dua

    बड़ों की दुआओं में प्यार ( Badon ki duaon mein pyar )   झोली भर लो मेरे यार, बड़ों की दुआओं में प्यार। मां की ममता दे आशीष, सुखी हो तेरा घर संसार। वंदन कर लो मेरे यार, बड़ों के चरणों में सुख गागर। पिता प्रेम भरा इक सागर, पूजे जिनको नटवर नागर। पूजन कर…

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *