रक्त पीना : मच्छरों की शौक या मजबूरी ?

रक्त पीना : मच्छरों की शौक या मजबूरी | Machchhar par kavita

रक्त पीना : मच्छरों की शौक या मजबूरी?

*******

ये हम सभी जानते हैं,
मच्छर खून पीते हैं।
डेंगी , मलेरिया फैलाते हैं,
सब अक्सर सोचते हैं!
ये ऐसा करते क्यों हैं?
पीते खून क्यों हैं?
जवाब अब सामने आया है,
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ने बताया है;
जवाब ने सबको चौंकाया है।
आरंभ से मच्छरों को भी-
रक्त पीने की लत नहीं थी,
रक्त पीने की उन्हें चाहत भी नहीं थी।
यह बदलाव धीरे धीरे आया-
जब मच्छरों ने खून पीना शुरू किया,
मौसम की वजह से ही ऐसा किया ।
वे सूखे प्रदेश में रहते थे-
मौसम भी होता सूखा,
प्रजनन के लिए पानी नहीं मिलता था;
तब उसने इंसानी रूख किया था ।
इंसानों,जानवरों का खून पीना शुरू किया,
शोधकर्ताओं ने एडीस मच्छरों पर अध्ययन
कर स्पष्ट किया ।
अफ्रीका में एडीस की प्रजातियां कई हैं,
जिन्हें खून पीने में दिलचस्पी नहीं है।
वे तो अभाव में ऐसा करते हैं,
अभाव में तो सबके स्वभाव बिगड़ते हैं।
प्राणों पर जब संकट आता है ,
तो कोई संघर्ष का रास्ता ही अपनाता है;
जान की बाजी लगाकर ही-
मच्छर भी रक्त पीता है।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

हरि अब दर्शन दो | Poem hari ab darshan do

 

Similar Posts

  • बहादुर चिड़िया | Bacchon ki kavita

    बहादुर चिड़िया ( Bahadur chidiya )      एक बार लगी जंगल मे आग, भाग गये पशु-पक्षी और बाघ। बैठी थी अकेंली चिड़िया उस पेड़, छोड़कर नही जा रहीं थी वह पेड़।।   चिल्ला रहा था आग-आग बंदर, बोला छोड़कर चलो अब जंगल। बोली चिड़िया नही चलूंगी में आज, में तो रहूंगी यही इस पेड़…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • संत संगति | Kavita Sant Sangati

    संत संगति ( Sant sangati )    सज्जन साधु संगत कर लो बेड़ा पार हो जाएगा। बिनु सत्संग विवेक नहीं उजियारा कैसे आएगा। संत सुझाए राह प्रेम की हरि मिलन विधि सारी। मंझधार में अटकी नैया हो पतवार पार संसारी। दीप जलाए घट घट में करें ज्ञान ज्योति आलोक। दिव्य प्रभा सुखसागर सी जीवन को…

  • संविधान दिवस | Samvidhan Divas par Kavita

    संविधान दिवस ( Samvidhan divas )  ( 2 )   प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर यथार्थ स्वतंत्रता परम प्रहरी, हर नागरिक हित रक्षक । शासन प्रशासन उत्तम सेवा, अंकुश राष्ट्र संसाधन भक्षक । लिखित प्रथम वैश्विक पटल, सांविधिक समाहर्ता महासागर । प्रेरणा पुंज आभा में, हिंद धरा अभिजागर ।। अनूप प्रयास अंबेडकर, सर्व…

  • मकसद | Maqsad par kavita

    मकसद ( Maqsad )   ज्ञान मंजिल तक पहुंचाता है पर मंजिल का पता हो   ध्यान मकसद तक ले जाता है अगर ध्यान मकसद पर डटा हो   चूर चूर हो जाते हैं सारे सपने जब मार्ग ही लापता हो   इच्छाएं सपने उद्देश्य पूरे होते हैं जब खुद में समर्पण की दक्षता हो…

  • दो जून की रोटी | Do joon ki roti kavita

    दो जून की रोटी ( Do joon ki roti )   दो जून की रोटी को खून पसीना बहा कर पाना चाहता सुकून दिन भर की थकान से   घर से निकलता मानव दो जून की रोटी को बेहाल हो गया मनुज हालातों के सामने   दो जून की रोटी की दिनोंदिन चिंता खा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *