राम आएंगे धरा पर | Ram Aaenge Dhara Par

राम आएंगे धरा पर

( Ram aaenge dhara par )

 

राम आएंगे धरा पर, सब राम के गुणगान गाओ।
भगवा धर्म ध्वज हाथ ले, नभ पताका लहराओ।
चलो अवध रामभक्तों, दर्श को पलके बिछाओ।
दिव्य राम मंदिर पावन, भारतवासी सारे आओ।

राम का कीर्तन करो, राम की महिमा सुनाओ।
आराध्य श्री रामजी, श्रद्धा से मस्तक नवाओ।
प्रेम की चादर बिछाओ, प्रीत की रसधार बहाओं।
नफरतों के शूल कंटक, हो सके पथ से हटाओ।

गीत गजल छंद मुक्तक, तुलसी की चौपाई गाओ।
भक्ति भाव भजन सुरीले, रामनाम रसधार बहाओ।
राम प्रभु के दर्शन कर, भाग्य को सुंदर बनाओ।
राम अवध राजदुलारे, अयोध्या सारी सजाओ।

ऊंट घोड़े गाजे बाजे, तोरण द्वार पे हाथी सजाओ।
पुष्पों से महका दो मार्ग, राम नाम ज्योत जलाओ।
साधु संत ऋषि मुनि योगी, तपस्वी ध्यान लगाओ।
लीला अपरंपार प्रभु की, सब मिल उत्सव मनाओ।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

गीत लिखे हैं मैंने मन के | Geet Likha Hai Maine

Similar Posts

  • नई शुरुआत

    नई शुरुआत ( Nayi Shuruaat ) ***** सदैव कठिनाइयों से भरी होती है, शनै: शनै: सहज होती जाती है। फिर एक दिन- कली, फूल बन खिल जाती है, बाग बगिया को महकाती है; सुरभि फिजाओं में दूर तक बिखर जाती है। आकर्षित हो लोग खिंचे चले आते हैं, सौंदर्य/सफलता देख मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।…

  • मजदूर का स्वप्न | Majdoor par kavita

    मजदूर का स्वप्न ( Majadoor ka swapan )   ऊंची ऊंची अट्टालिका है , बड़े-बड़े यह भवन खड़े हैं l चारों और यह भरे पड़े हैं, मेरे हाथों से ही बने हैं l।   कितने भवनों का निर्माता, खून पसीना मैं बहाता। मेरे घर के हाल बुरे हैं, पत्नी बच्चे भूखे पड़े हैं l।  …

  • कभी बदलते नहीं | Kabhi Badalte Nahi

    कभी बदलते नहीं ( Kabhi Badalte Nahi ) बहुत लिखी बहुत सुनी हमने कथा और कहानियाँ। जिसने सच में बदल दी हमारी छोटी सी दुनिया। बहुत कुछ करना और कराना अभी बाकी है। और समाज को अपने बिखरने से बचाना है।। दुख बहुत होता है जब अपने अपनों को लूटते है। और अपने होने का…

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

  • शिव शंकर प्यारे | Shiv Shankar Pyare

    शिव शंकर प्यारे ( Shiv Shankar Pyare )   शिव शंकर प्यारे ओ भोले डमरू की डम डम ओ चिमटा बाज रहा छम छम निश दिन तुझे पुकारे शिव ओ शंभू प्यारे जटा से बहे भगीरथी धारा औघड़ दानी शंकर प्यारा भोले शंकर सबके सहारे हर लो बाबा कष्ट हमारे ओ शंभू प्यारे शिव शंभू…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *