राम मंदिर | Ram Mandir

राम मंदिर

( Ram Mandir ) 

 

दिव्य अलौकिक रामभवन अवध धाम हरसाया।
दिव्य हुआ श्रीराम मंदिर सनातन ध्वज लहराया।

जन-जन के आराध्य राम घट घट में बसते श्रीराम।
जन आस्था है राम हमारे मूल मंत्र भज ले श्रीराम।

राम जन्मभूमि में मंदिर श्री रघुनंदन का पावन धाम।
सिया के राघव बसते हैं जन-जन के प्रभु सीताराम।

अवध नगरी हरसाई है खुशियों की घड़ियां आई है।
सकल विश्व राम की चर्चा राम गूंज घर घर छाई है।

ऋषि मुनि तपस्वी योगी चल पड़े अयोध्या धाम।
रामभक्त जयकारे बोले जय श्रीराम जय श्रीराम।

राम नाम की माला जपते ध्वज राम नाम ले हाथ।
पूरा देश उमड़ पड़ा है जय रघुनाथ जय रघुनाथ।

राम पूजा राम दर्शन राम मंदिर बना आलीशान।
राम नाम हुंकार भर रहा भगवा लेकर हिंदुस्तान।

सारे जग के प्रतिपालक जन-जन के रखवाले हैं।
राम मंदिर दर्शन करने चल पड़े राम मतवाले हैं।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मुझे आवाज देना | Mujhe Awaz Dena

Similar Posts

  • अभिनन्दन मां भारती | Maa Bharti

    अभिनन्दन मां भारती ( Abhinandan hai maa bharti )    अभिनन्दन है मां भारती तुम्हारा, जन्म हुआ जो भारत वर्ष हमारा। तुम ही सारे इस जगत की माता, अवतरित हुएं ‌यहां स्वयं विधाता।। भू भूमि धरती जमीन एवं वसुधा, मही धरणी अचला उर्वी वसुंधरा। धरित्री क्षिति अचला व रत्नगर्भा, पृथ्वी और कहते है तुझको धरा।।…

  • वह बुड्ढा नीम | Kavita woh buddha neem

    वह बुड्ढा नीम ( Woh buddha neem )   जो तपस्वी सा खड़ा अचल वो बुड्ढा नीम। जर्जर सी हवेली हुई डगमग हो रही नींव।   यादों के झरोखों में झलक आए सावन सारे। ठाठ बाट हवेली के वो दिन थे कितने प्यारे।   हाथी घोड़े ऊंट होते भावों की बयार बहती। आपस में प्रेम…

  • क़दम क़दम पर | Kavita Kadam Kadam Par

    क़दम क़दम पर ( Kadam Kadam Par ) क़दम क़दम पर,रात मिलेगी । सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी । जब- जब, छायेगा अंधियारा । ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी । क़दम -कदम पर , दीप जलाकर । खोई राह , पकड़नी होगी । भुला कर घातों व , प्रतिघातों को । ज़िन्दगी बसर…

  • ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

    ये प्यारे प्यारे बच्चे ये तोतली बोल के बच्चे, मन के अनमोल बच्चे, नवतन के प्यारे बच्चे , सुन्दर सलोने बच्चे, कारेनयन के तारे बच्चे, नियति के सच्चे बच्चे, स्वराष्ट्र के रतन बच्चे, पितृ- मातृ के अच्छे बच्चे, इनका खिला चेहरा देख के, शर्मा जाते हैं फूल देखो  ये प्यारे- प्यारे बच्चे जाते हैं स्कूल…

  • सुनामी | Tsunami

    सुनामी ( Tsunami )    किसी दिन विशेष पर आ जाती है सुनामी शुभ कामनाओं की उस दिन के गुजरते ही मर जाती हैं भावनाएं सारी कामनाओं की रह जाता है शेष शून्य रोज की तरह जल जाते हैं दीए हजारों हर चौखट पर बस जल नही पाता दीप एक हृदय मे प्रेम और मानवता…

  • दीपावली | Diwali geet

    दीपावली ( Deepawali : Geet )   लो आया दीपों का त्यौंहार छाई रौनक भरे बाजार खुशियों में झूमे संसार सज रहे घर-घर बंदनवार   दीप जलाने की बेला में देते खूब बधाई जगमग जगमग दीप जले घर घर धनलक्ष्मी आई   गजानंद जी रिद्धि सिद्धि लाये धन लक्ष्मी धन योग सुख समृद्धि वैभव आए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *