रंगों की बातें | Rangon ki Baatein

रंगों की बातें

( Rangon ki baatein ) 

 

क्या सोचा है कभी तुमने
कैसे करते हैं रंग बातें ?

गुलाबी सुबह और नीला आकाश,
हम कैसे हैं पाते ?

क्यों होती है शाम सुनहरी
क्यों होती है काली रातें,

क्या कहता वो भूरा पेड़
अगर हरे पत्ते ना उसे सजाते?

जीवन के यह अदभुत रंग
एक रंग-बिरंगा संसार बनाते।

भर लो रंगों को जीवन में
करने दो इन्हें खुलकर बातें।

 

पुरनित कु. दिक्षित

( गुरुग्राम )

यह भी पढ़ें :-

बाल कविता – सुबह की गुनगुन

Similar Posts

  • बाल कविता | Bal kavita

    चिड़िया रानी ( Chidiya rani ) चिड़िया रानी हमारे घर पर आई सब बच्चों के मन में खुशियां लाई। दूब फूंस इकट्ठा कर बनाया घोंसला, देख घोंसला खुशियां अपार है लाई। छत के अन्दर डाल घास और तिनके सुन्दर सुन्दर बना दिया करी चतुराई। अण्डे देती दो तीन देख रहे थे नजरभर, हाथ लगा कर…

  • आओ पेड़ लगाएं

    आओ पेड़ लगाएं बच्चो आओ पेड़ लगाएं।अच्छे से फिर हम उन्हें बचाए,पेड़ो को हम देखे भाले।समय समय पर पानी डालें, पेड़ो को हम खूब सजाएं।पेड़ो पर भी चित्र बनाएं,पेड़ो पर भी बच्चे खेले।उन पेड़ो पर झूला झू‌ले, पेड़ो पर हम खेले कूदे।झूला डाल कर झूला झू‌ले। असदुल्लाह एजाजकक्षा 6विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकसही यह भी…

  • चंदा मामा दूर के | Chanda mama door ke

    देखो ना मां,आज मैं मामा से पहली बार मिला हूं,और जैसा तुमने कहा था मामा तो बिलकुल वैसे ही है, प्यारे प्यारे। जैसे ही मैं उनसे मिलने पहुंचा बाहें फैलाकर उन्होंने मुझे गले लगा लिया। मां अब चंदा मामा दूर के नहीं रहे।मामा बता रहे थे कि अब वो हमारे साथ ही रहेंगे।इसका मतलब मां…

  • महत्त्व समय का | Mahatva Samay ka

    महत्त्व समय का ( Mahatva samay ka )    सुनो सुनो प्यारे बच्चे, मन से सच्चे, अक्ल के कच्चे। आओ “समय की कहानी” सुनाऊं, बात पते की तुम्हें बताऊं। प्रातः समय से जो उठता है, सबसे आगे वो रहता है। काम वक्त से कर लेता है। नहीं समय जो खोता है। आलस्य की चादर ओढ़…

  • हम नन्हे बच्चे हैं | बाल साहित्य रचना

    बाल साहित्य रचना ( Bal Sahitya Rachna )   हम हंसते गाते छोटे छोटे नन्हे बच्चे हैं तुतलाती तुतलाती बोली मन के सच्चे हैं बढ़  जाएंगे  कदम  हमारे  खुले आसमान में अच्छे काम करेंगे हम भी भारत मां की शान में तूफानों  से  टकराना  तो  खूब  मन को भाता है आगे बढ़ना और संभलना यह…

  • बच्चों के चंदा मामा | Chandamama Bal Kavita

    बच्चों के चंदा मामा ( बालकाविता )   मम्मी कहती, बहुत दूर है चंदा मामा, नभ न तारें बिखराते। इतनी दूर भला कैसे, बच्चे के हाथ पहुंच पाते। गहरा रिश्ता उनका हमसे, तभी चांदनी पहुंचाते। बच्चों, ज्यादा दूर नहीं मैं तुमसे, चंदा मामा बतलाते। इसरो ने फिर हमें बताया, मिलने की हो चाह जहां, मिल…

5 Comments

  1. Simply loved Rangon ki baatein – especially the last couplet!! Children express themselves beautifully through colours and create such magic!

Leave a Reply to Neha Garg Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *