रोटी कपड़ा और मकान

रोटी कपड़ा और मकान | Roti Kapada Aur Makaan

रोटी कपड़ा और मकान

( Roti Kapada Aur Makaan )

उस अमीर आदमी की
अकूत दौलत का पहाड़
दो कौड़ी है
उस भूख से बिलखते
अधनंगे
बच्चे की नजर में
जिसकी मां ने
उससे पहले
दम तोड़ दिया
उसको
जिंदा रखने की चाह में
अपना खून
चुसवाते चुसवाते
अपने
भूखे बदन और
सूखे स्तन से ।।

******

देश की हजारों
कपड़ा मिल में
बनने वाले
करोड़ों अरबों गज
कपड़े पर
लानत भेजता है
वो बाप
जिसने अभी-अभी
दो गज कफन के
अभाव में
दफन कर दिया है
नंगे बदन ही
मिट्टी के ढेर में
अपना दुध मुंहा लाल ‌।।

********

देश में बढ़ रहे
कंक्रीट के जंगल
बन रही
ऊंची ऊंची अट्टालिकाएं
शानदार बंगले
आलीशान फ्लैट्स
और सुख सुविधाओं से
सज्जित ये मकान ।

सब पर थूकती है
वो प्रसूता
जिसने भयंकर
बारिश
कड़कड़ाती ठंड में
पैदा किया है
अपने नव शिशु को
म्युनिसिपालिटी के
फालतू पड़े
एक
कंकरीट पाइप में ।।

********

क्या पूरे राष्ट्र में
कोई योजना
कोई नेता
कोई कमीशन
कोई आयोग
कोई सरकार
है ऐसी
जो इन तक
इनका अधिकार
इनका हक
पहुंचाने के लिए
प्रयासरत हो ।
या कोई सीना
जिसके हृदय में
इनकी पीड़ा की
कसक हो ।

*****”

शायद ऐसा
कोई इंसान नहीं है
और तभी तो
उनके नसीब में
रोटी कपड़ा और मकान नहीं है।।

डॉ. जगदीप शर्मा राही
नरवाणा, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

शांति, संतोष और आनंद

Similar Posts

  • आखिर क्यों | Aakhir Kyon

    आखिर क्यों ( Aakhir Kyon )    युगों से उठ रही थी आँधियाँ न जाने क्यूं ओले बरसै क्यूं तूफानों ने किया रुख मुझ पर, क्यूं, आखिर क्यों ? क्या ईश्वर को था मंजूर जो ले बैठा परीक्षा मेरी मैंने तो अपने मन-वचन से किया था सब वरण फिर मेरी साधना पर, प्रश्न चिन्ह आखिर…

  • माया की छाया | Maya ki Chhaya

    माया की छाया! ( Maya ki chhaya )    तृष्णा तेरी कभी बुझती नहीं है। झलक इसलिए उसकी मिलती नहीं है। निर्गुण के आगे सगुण नाचता है, क्यों आत्मा तेरी भरती नहीं है। पृथ्वी और पर्वत नचाता वही है, प्रभु से क्यों डोर तेरी बँधती नहीं है। कितनी मलिन है जन्मों से चादर, बिना पुण्य…

  • हिन्दी कविता बेटी | Poem by Sumit

    “बेटी” नील गगन को छूना चाहती हूँ, आसमान में उड़ना चाहती हूँ, माँ मुझे भी दुनिया में ले आ मैं भी तो जीना चाहती हूँ । मुझे भी खूब पढ़ने दे माँ, मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ। भ्रूण हत्या है एक महा पाप, सबको समझाना चाहती हूँ। सब कर सकती है बेटी भी, जमाने को…

  • सिवा अंबेडकर के | Siva Ambedkar Ke

    सिवा अंबेडकर के ( Siva Ambedkar Ke )   कारवाॅं कोई नहीं है , रास्ता कोई नहीं, अब सिवा अंबेडकर के रहनुमा कोई नहीं। छाॅंव में बाबा ने लाकर तब बिठाया था हमें, धूप से बचने का जब था आसरा कोई नहीं। दासता की दास्ताॅं पढ़ते तो तुम भी जानते, दर्द में डूबी हुई ऐसी,…

  • बिता दशहरा | Bita Dussehra

    बिता दशहरा ( Bita Dussehra ) नव दिन नवमी बीती दशहरा बीत गयादस दिन में एक शब्द न लिख पाया। असुरों का वध कर देवों को भय मुक्त कियामहिषासुरमर्दिनी रक्तबीज का खून पिया। हे माता रानी चरण वंदन अभिनन्दनदुनिया दारी में बहुत कुछ छूट गया। वर दे वरदायिनी जगत कल्याणीछुट जाएं काम क्रोध मद लोभ।…

  • विश्व बंधुत्व | Vishwa Bandhutva

    विश्व बंधुत्व  ( Vishwa Bandhutva )    चले  हाथों  में  हाथ ,  लेके   बताने बंधुत्व  भावना  को , सबमें  जगाने बांटते  हो  क्यों  आपसी, प्यार  को चाहते   हो  क्यों  छुपाना , हार  को सत्य  के  पथ  पर चलें  हम,एक हो बंधु  सम  रिस्तें  सभी  के , नेक हो, कामना  बंधुत्व  का, मन  में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *