Teri Dosti

साथ | Saath

साथ

( Saath ) 

 

मिलनेवाले तो मिल हि लेते हैं
न मिलने वाले तो
साथ रहकर भी मिल नही पाते
खेल है सारा भावनाओं का
बिन चाहत के हम जुड़ नही पाते

साथ साथ चलना जरूरी नही होता
दूर रहकर भी करीब रह लेते हैं लोग
तन और धन का आखिर बजूद हि क्या है
जब मन से मन को मिला लेते हैं लोग

एहसास हो जब अपनेपन का
तब मिट हि जाती हैं दूरियाँ सारी
खलता नही अकेलापन भि तब
हो जाती है कैद मुट्ठी में दुनियाँ सारी

छलक उठते हैं पलकों से आँसू
थिरक उठती है मुस्कान अधरों पर
बंध जाते हैं यादों के आलिंगन मे
ठहर जाती हैं दूरियाँ भी सिमटकर

रखते नहीं मायने जगहों के फासले
जरूरी है ,हों दिल करीब दिल के
हो जाती है आसान हर मुश्किल
चलते हैं जब साथ हम मिल के

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

उत्तरदायी | Uttardayi

Similar Posts

  • अपनों की अहमियत | Apno ki Ahmiyat

    अपनों की अहमियत ( Apno ki ahmiyat )    मां का प्यार, और पापा का सर पे हाथ होता है, तो जिन्दगी की जंग बड़ी आसान हो जाती है। दिन भर बाहर रहकर जब घर पहुंचती हूं, नजरे सबसे पहले मां को ही ढूंढती हैं। घर की जिम्मेदारियां हमें मजबूर बनाती है। घर से निकाल,…

  • खत् | Khat par kavita

    खत् ( Khat )   हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️|| 1.कलम उठा के कागज पर, अरमान दिलों के लिख डाले | मम्मी-पापा सब कैसे रहते हैं, सब हाल घरों के लिख डाले | मुहल्ले-पडोस की खट्टी-मीठी, सब चाहत-बातें-दिल काले | खत् लिख पोस्ट किया अब बैठे, जबाब की चाह मे दिल वाले | हमारे…

  • पाॅंच पर्वो का अनूठा त्यौहार | Bhartiya tyohar par kavita

    पाॅंच पर्वो का अनूठा त्यौहार ( Panch parvo ka anutha tyohar )    पाॅंच दिनों तक चलनें वाला ये ऐसा महापर्व, धनतेरस से शुरुआत भाई-दूज पर समाप्त। सम्पूर्ण भारतवासी मनातें है इसको हर वर्ग, मकान और दुकान में करते दीप प्रज्वलित।।   घरों की लिपाई पुताई व करतें साफ सफाई, अभियान सभी यह चलातें बनातें…

  • आप कहाँ हैं | Kavita Aap Kahan Hain

    आप कहाँ हैं ( Aap Kahan Hain )   निवास क्षेत्र और कर्म क्षेत्र हि है आपका जीवन क्षेत्र इनके संग का व्यवहार ही करता है प्रमाणित जीवन चरित्र अनगिनत रास्ते हैं कर्म पथ के पथ को मिलती है दिशा विवेक से विवेक आता है संस्कार से और संस्कार मिलते हैं संगत से संगत आपके…

  • अस्तित्व की लड़ाई | Astitva kavita

    अस्तित्व की लड़ाई ( Astitva ki ladai ) ***** सूखी टहनियों सा मैं हो गया हूं नाज़ुक हल्का और कमजोर ज्यादा ना लगाओ तुम मुझ पर अपना ज़ोर टूट जाऊंगा बन तिनका बिखर जाऊंगा तेरे किसी काम अब न आ पाऊंगा सिवाए जलावन के ले आओ माचिस और मटिया तेल खत्म कर दो सारा यह…

  • मीठी-मीठी ठण्डक | Kavita

    मीठी-मीठी ठण्डक ( Meethi meethi thandhak )   कांप रहे सब हाथ पांव, मौसम मस्त रजाई का। देसी घी के खाओ लड्डू, मत सोचो भरपाई का।   ठिठुर रहे हैं लोग यहां, बर्फीली ठंडी हवाओं से। धुंध कोहरा ओस आई, अब ठंड बढ़ गई गांवों में   गजक तिल घेवर बिकती, फीणी की भीनी महक।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *