Bete ka Makan

बेटे का मकान | Bete ka Makan

बेटे का मकान

( Bete ka Makan ) 

 

कभी रहती थी माँ गाँव में,
बाबूजी के बनाए मकान में,
अब रहने लगी है माँ,
बेटे के बनाए मकान में |
शहर की गगनचुंबी इमारतों में,
तलाशती रहती है,थोड़ी सी धूप,
मेरे दसवें माले के फ्लैट की बालकनी में|
फ्लैट में सजाए बोनसाई में,
याद आता है,उसे गांव का पीपल,
जिसकी धूप छाँव में वह दुनिया जीती थी|
गोधूलि की धूल उड़ती हुई,
उसकी आँखों में, दिखती है मुझे,
गायों के रंभाने की आवाज से,
हो जाती है उदास वो,
पैकेट में बन्द दूध को देखकर,
गाँव का शुद्ध दूध, दही याद आता है उसे ,
चेहरा घुमा कर,आँसू पोंछ लेती है धीरे से|
वो पेड़ों की घनी शाखाओं का
खिड़की से झाँकना,
वह गाँव के काले कुत्ते का उस पर झपटना ,
रह-रहकर याद आता है उसे,
बेचैन हो जाती है वो |
चमकीले ,चमकते फ्लैट में,
ढूँढती रहती है, गाँव की सड़क,
खेतों की चने की भाजी और ज्वार की रोटी,
नौकर के हाथों बनी रोटी में,
नहीं आता उसे स्वाद ,
धनिए की चटनी का चटपटापन,
नही भूल पाती,
यादों की पोटली को संभाले
रहती है माँ |

Indu

इन्दु सिन्हा”इन्दु”
रतलाम (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें:-

हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

Similar Posts

  • वादा | Kavita Vaada

    वादा ( Vaada )    प्रेमी का प्रेमिका से वादा हाथ छोड़ ना जाने का भक्त का भगवान से वादा भक्ति में डूब जाने का पति का पत्नी से वादा संकट में साथ निभाने का एक मां का बेटे से वादा संस्कारवान बनाने का एक बेटी का मां से वादा घर दूजा रोशन करने का…

  • दुनिया का घाव | Kavita Duniya ka Ghaav

    दुनिया का घाव! ( Duniya ka ghaav )   दुनिया का घाव सुखाने चला हूँ, बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ। बच्चों के जैसा शहर क्यों हँसें न, कोई मिसाइल जमीं पे फटे न। आँखों में आँसू क्यों कोई लाए, खोती चमक मैं बढ़ाने चला हूँ। बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ, दुनिया का घाव…

  • नश्वर जीवन | Kavita Nashvar Jeevan

    नश्वर जीवन ( Nashvar Jeevan )   ईश्वर सत्य, सत्य ही सुंदर, सुंदर ही शिव है ! पड़ना नहीं कभी तुम भ्रम में, जीवन नश्वर है !! ये शरीर माटी का पुतला, मत करना, अभियान कभी ! ककृतकर्म जाएगा साथ तुम्हारे , रखना इसका ध्यान सभी !! व्यर्थ की चिंता ना करना, तूँ कर्म किए…

  • तैराकी | Tairaki

    तैराकी ( Tairaki )   डुबाती है तैराकी आपकी या गहराई पानी की लहरे तो हैं दोषी यूं ही जो लाती हैं किनारे त वीसीक… समझे नही देखे नही उतर गए प्रवाह मे! होती है शर्त परिणाम की फूल बिछे नही राह मे… तर गए जो तैर गैरी जोखिम भी उठाए धैर्य भी रखे जुनून…

  • आंवला नवमी | Amla Navami

    आंवला नवमी ( Amla Navami )   सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से कार्तिक शुक्ल नवमी महत्ता, सनातन धर्म पुनीत स्थान । मां लक्ष्मी विष्णु आमल वृक्ष, सर्वत्र पूजन वंदन आह्वान । स्वयं सिद्ध मुहूर्त अंतर्निहित , सद्यः फल व्रत साधना से । सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से ।। भविष्य स्कंद पद्म…

  • बरसो बादल | Kavita Barso Badal

    बरसो बादल ( Barso Badal )   प्रतीक्षा पल पल करती अंखियां अब तो सुन लो मानसून बात हमारी, इंतजार कर अब ये नयन थक गए कब बरसोगे रे बादल तुम प्यारे।। इस धरती के तुम बिन मेघा प्यारी सारे पौधे,वन उपवन गए मुरझाये, तुम बिन नही कोयल कूके अब लता पताका पुष्प गए कुम्हलाये।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *