sacha pyar

सच्चा प्यार – अ ट्रू लव स्टोरी

प्रभात और संध्या दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे।
नाम तो उनके विपरीत थे। पर दोनों को देखकर यूं लगता था मानो “मेड फॉर ईच अदर” है। कहने को तो उनकी अरेंज मैरिज थी, लेकिन उनके बीच में लव मैरिज से ज्यादा प्रेम था।

प्रभात एक छोटा-सा व्यापारी था और संध्या स्कूल में जॉब करती थी। उनकी ज़िन्दगी मजे से कट रही थी। छोटा-मोटी नोंक झोंक बीच-बीच में होती रहती थी। लेकिन फिर से सब कुछ सामान्य हो जाता था।

एक दिन अचानक रात में दोनों में किसी बात को लेकर ज़्यादा ही झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को पीठ दिखा कर सो गए। अब कमाल की बात ये थी की दूसरे दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी थी। लेकिन सुबह में दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे ना तो कोई बात की ना ही विश किया।

संध्या रोज की तरह तैयार होकर स्कूल चली गई। प्रभात भी अपनी शॉप पर जाने की तैयारी करने लगा। वो भी मन ही मन सोच रहा था। जब उसने मुझसे बात नहीं की, मुझे विश नहीं किया तो मैं भी उसे विश नहीं करूँगा।

पर यह क्या? उसने तो अपनी गाड़ी किसी और दिशा में मोड़ ली। सबसे पहले एक फ्लावर शॉप पर पहुंचा वहां से एक बुके लिया। फिर मिठाई की दुकान से1 किलो काजू कतली और जो उसने 1 दिन पहले अपनी पत्नी के लिए फास्ट ट्रैक की घड़ी ली थी उन तीनों सामान को साथ में लेकर संध्या की स्कूल की तरफ बढ गया।

स्कूल में पहुँचने पर वॉचमैन ने आने का कारण पूछा। उसने बताया कि निजी मामला है और वो प्रिंसिपल मैम से मिलना चाहता है।

मैम के कैबिन में जाकर प्रभात ने उनसे कहा कि आज हमारी शादी की सालगिरह है। आज हमारे विवाह को 10 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इसी के उपलक्ष्य में मैं संध्या लिए एक छोटा सा तोहफा लेकर आया हूँ और हां मिठाई का डिब्बा भी साथ मे है ताकि आप सब लोग मुंह मीठा कर सकें।

मैम प्रभात का चेहरा देखते रह गए। उन्होने कहा की आप स्वयं ही देकर आ जाईये, जिससे संध्या को बहुत खुशी मिलेगी।

प्रभात एक हाथ में मिठाई का डिब्बा और दूसरे हाथ में बुके लेकर जब संध्या कि क्लास में दाखिल हुआ तो कुछ पल के लिये तो संध्या आश्चर्य चकित हो गई। इससे पहले की वह कुछ बोल पाती, प्रभात ने कह दिया हेप्पी ऐनिवर्सरी डीयर!!

इतना सुनते ही पूरी क्लास एक साथ बोल पड़ी हैप्पी एनिवर्सरी मैडम। सभी ताली बजाने लगे। संध्या शर्म से पानी- पानी हो गई। लेकिन मन ही मन उसे बहुत अच्छा लग रहा की शादी के दस साल बाद भी प्रभात उससे इतना प्यार करता है।

 

 सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

“Kidnap”- एक क्राइम कथा

Similar Posts

  • अवध में श्रीराम | Avadh me Shri Ram

    अवध में श्रीराम ( Avadh me Shri Ram )   धन्य धन्य हुई अवधपुरी है स्वर्णिम से ये नज़ारे हैं, जग के पालनहारे रघुवर भव्य मंदीर में पधारे हैं!! जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् ! जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !! आपके स्वागत में स्वर्गों से उतरे देव भी सारे हैं, जग के पालनहारे…

  • पुजारी | Pujari Laghu Katha

    जमना बाजार में खड़ी एक दुकान पर खड़ी कुछ खरीद रही थी कि एक ट्रेक्टर ट्राली में एक सांड के शव को सफेद कपड़े के ऊपर रंग बिरंगे फूलों सें सजा जिसके आगे दो बैंड फ़िल्मी शोक धुन बजाते चल रहे थे, देखा। जैसे ही उसने अपनी गर्दन उसके जलूस को देखने के लिए घुमाई…

  • होशियारी

    जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में केवल पोस्टपेड सिम कार्ड ही काम करते हैं। सुरक्षा कारणों से प्रीपेड सिम कार्ड जम्मू-कश्मीर में काम नहीं करते हैं। दोस्त के आश्वासन पर घूमने के इरादे से, मैं कश्मीर पहुंच चुका था। रात हो गई थी। शायद रात के 9 बज रहे थे। मुझे अभी अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने…

  • भाई की ताक़त | Bhai ki Takat

    कहा जाता है भाई ताकत है । भाई शक्ति है । यदि भाई साथ है तो आप पूरी दुनिया को जीत सकते हैं। यदि भाई साथ नहीं है तो आप पूरी दुनिया से हार जाते हैं। अयोध्या में राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चार भाई थे। चारों भाइयों का पालन पोषण बड़े ही लाड प्यार से…

  • ‘सन्तुष्टि’

    2 साल बाद एक दिन राजेंद्र ने अपने मित्र एवं पूर्व शिक्षक साथी संतोष को कॉल की और उनसे पूछा- “संतोष भाई, कैसे हाल-चाल है? घर परिवार में सब ठीक है?” “सब बढ़िया है राजेन्द्र भाई। तुम सुनाओ।” संतोष ने कहा। “हमारे यहाँ भी घर परिवार में सब ठीक हैं भैया। तुमसे बात किये हुए…

  • रिश्ते- कुछ अनजान , कुछ अजनबी | Hindi short story

      रिश्ते- कुछ अनजान , कुछ अजनबी    ” आज काफी दिनों बाद उसने फोन किया… अरे! विदेशों में क्रिस्मस की तैयारी बहुत पहले से होने लगती है ना इसलिए…. टाइम ही नहीं रहा बेचारे को” 70 साल की अकेली रहने वाली दादी जो कि बहुत खुश थी उनके बेटे की फोन आने पर…. यूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *