सच्चाई की ताकत

सच्चाई की ताकत

सच्चाई की ताकत

*****

मैं सच कहता रहूंगा
ज़ालिम!
चाहे उतार लो-
मेरी चमड़ी
खिंचवा लो मेरे नख
होउंगा नहीं टस से मस?
मजबूत हैं मेरे इरादे
चाहे जितना जोर लगा लें
पीछे नहीं हटूंगा
सच कहता हूं
कहता ही रहूंगा।
जुल्म के आगे तेरे
नहीं मैं झुकूंगा
मरते दम तक सच ही कहूंगा।
मरने के बाद
मृत शरीर देगी गवाही
शरीर से निकला लहू बनेगी स्याही।
बात जितनी कहनी थी
बता दी।
इतना काफी है
ज़ालिम ?
बनाने को तेरी समाधी!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

कर्मफल

 

Similar Posts

  • 14 जनवरी को मकर संक्रांति | Makar Sankranti par kavita

    14 जनवरी को मकर संक्रांति ( 14 january ko makar sankranti )   नए साल का प्रथम-पावन‌ त्योंहार यही कहलाता, प्रत्येक वर्ष जनवरी में जो 14 तारीख को आता। इसदिन ही सूर्य धनु राशि से मकर राशि में जाता, इसलिए सब जप तप दान स्नान को महत्व देता।। इस महिनें में हमारी त्वचा सर्दी से…

  • वंदन माता शारदे

    वंदन माता शारदे प्रफुल्ल ज्ञानरूपिणी, प्रवीण मातु शारदे।विधायिनी सुवादिनी, सरस्वती उबार दे।। निरंजना प्रभामयी, महाश्रया सुवासिनी।सुपूजितां महाभुजा, मनोरमा सुभाषिनी।।करें प्रणाम श्रीप्रदा, प्रबुद्ध भारती सदा।उतारते प्रियंवदा, सुजान आरती सदा।।सुबोध माँ प्रशासनी, सुभक्ति माँ अपार दे। अकूत शास्त्ररूपिणी, करो कृपा महाफला।अनंत प्रेम दायिनी, सुहासिनी महाबला।।नमो दयालु शारदे, स्वयंप्रभा दिवाकरी।प्रशस्त मातु पंथ भी,सुखारिणी सु-अंबरी।।पयोधि ज्ञान दायिनी, नमामि माँ…

  • Kavita | नाम नही

    नाम नही ( Naam Nahi )   संघर्षो  के  रूग्ण धरातल, पे अब उनका नाम नही। जाने कितने कटे मरे पर, कही भी उनका नाम नही।   ये आजादी चरखे के, चलने से हमको नही मिली, लाखों ने कुर्बानी दी पर, कही भी उनका नाम नही।   बूंद बूंद मिलती है तब ये, सागर विस्तृत…

  • .हैसियत | Haisiyat

    .हैसियत ( Haisiyat )    शौक नही महफिलों को सजाने का मुझे घर की दीवारें भी खड़ी रहें यही बहुत है मेरे लिए देखी होगी तुमने ऊंचाई से जमीन हमने तो जमीन से ऊंचाई को देखा है… चम्मच से हम नही खाते अंगुलियों मे ही हैं पंच तत्व की शक्तियां हांथ ही उठा सकते हैं…

  • श्रृंगार | Shrrngaar

    श्रृंगार ( Shrrngaar )    मधुरम नयन काजल से प्रिय, अधर पंखुड़ी गुलाब की जैसे , लट गुघराली उड़े जब मुख पर मधुरम मुस्कान को संग लिए स्त्री अपने लाज भाव से ही पूर्ण करे अपना श्रृंगार सारा ।। रूप मोतियों के जैसा प्यारा कंचन बरण दमके यह कया हृदय में प्रेम के स्वर सजाकर…

  • एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे

    एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे जिसमें प्रिय एक कहानी हो ना राजा हो ना रानी हो प्रियसी प्रेमी की जिंदगानी हो ।। एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे जिसमें मिलने की चाहा रही उसकी कोई तो निशानी हो ऐसी मनोरम सी कहानी हो ।। एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे …….. जिसमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *