Sada Tript

उर तृषा सदा तृप्त | Sada Tript

उर तृषा सदा तृप्त

( Ur trisha sada tript ) 

 

उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर

पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित,
उच्चवाचन मरीचि प्रभाव ।
सुख समृद्धि मंगलता दूर,
निर्णयन क्षमता अभाव ।
अथक श्रम सफलता चाहना,
विराम पल उत्सर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

नैतिक आचार विचार,
नित विमल कामना स्पंदन ।
कपट रहित धवल छवि,
हृदय भाव अपनत्व वंदन ।
काम क्रोध वैमनस्य पटाक्षेप,
मूल कारण विसर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

दृढ़ संकल्पी ऊर्जस्वित कदम,
लक्ष्य बिंब दिव्य प्रस्ताव ।
आत्म विश्वास मैत्री निर्वहन,
प्रेरणा प्रदत्त शीतल छांव ।
धर्म कर्म अनंत आह्लाद,
जीवन प्रभा सम स्वर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

मान सम्मान आदर सत्कार,
हर मनुज मृदु अभिलाषा ।
सोच तरंग सकारात्मक,
जीवन यथार्थ परिभाषा ।
सुरभिमय हर पल श्रृंगार,
खुशियां संग संवर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

Similar Posts

  • मृत्यु तुल्य विश्वास | Kavita Mrityu Tulya Vishwas

    मृत्यु तुल्य विश्वास ( Mrityu Tulya Vishwas ) मृत्यु तुल्य विश्वास पड़ा है ,संजीवन पिलवाओ । रजनी के माथे पर कोई ,फिर बिंदिया चमकाओ।। तुम्हीं शिवा राणा लक्ष्मी हो ,और जवाहर गाँधी । तुमने ही मोड़ी थी बढ़कर ,काल चक्र की आँधी । अर्जुन जैसा आज यहाँ पर , तुम गाण्डीव उठाओ ।। मृत्यु तुल्य…

  • हमारे नाम की मेहंदी | Mehndi par Kavita

    हमारे नाम की मेहंदी ( Hamare naam ki mehndi )    रचा लेना इन हाथों में हमारे नाम की मेहन्दी, बारात लेकर आऊॅंगा मैं आपके द्वार जल्दी। ये थोड़े दिनों का इन्तजार अब और है करना, तैयारियां कर लो लगाने की चन्दन व हल्दी।। ये मेहन्दी वाले हाथ सभी को अच्छे है‌ लगते, हिन्दू धर्म…

  • अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

    अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ आज पुरानी धुन में तेरी आवाज़ सुनी, जैसे किसी ख्वाब की छांव हो,जो पल तेरे संग बिताए, अब भी दिल के करीब हैं,तुझसे बिछड़ गया हूँ, फिर भी मिलने की उम्मीदें अजीज़ हैं।तेरे बिना अब खुशियों की ओर बढ़ने से डरता हूँ,निश्चित कुछ नहीं, फिर भी मैं तेरा…

  • वो-सनम् | Poem O – Sanam

     वो-सनम्  ( O Sanam )    क्या ? आज भी तुम “वही”हो || 1.एक वक्त था ना तुम मुझे जानते थे,ना मै तुम्हें जनता था | फिर दोनो की उम्र कि जरूरत थी,वक्त का भी फैसला था | न मैने तुम्हें देखा न तुमने मुझे देखा,सिलसिला शुरू हुआ | दिली चाहत थी न कोई सवाल,बातों…

  • अपराध बोध | Apradh Bodh

    अपराध बोध ( Apradh bodh )   अपनी आत्मा पर कोई बोझ न कभी रखना | किसी का दिल तुम्हारी वजह से दु:खे, ऐसा कोई काम न कभी करना | कोई इंसान पत्थर दिल न होता यहाँ | इस बात से इंकार न कभी करना | मंजू की लेखनी का है यही कहना | बहुत…

  • चाह | Chaah

    चाह ( Chaah )   ना जरूरत की ना दौलत की ना कुरबत की ना बरकत की ना शोहरत की ना सोहबत की ना मोहलत की ना जहमत की ना खिदमत की ना नेमत की ना सहमत की ना बहुमत की ना हुकूमत की ना हिमाकत की ना नफरत की चाह है तो सिर्फ हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *