सड़क

सड़क

सड़क

 

पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक
सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं,
श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात
दिन रात अटखेलियां खेलती हूं,
पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप
चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं
अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर
अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।।

अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब
जब मेरे कतरों की कुचलायी बढ़ती रही
मैं चुपचाप कुढ़ती हुयी,
उज्ज्वल भविष्य के लिए कराहती रही
स्वरूपवती सुंदर काया हुयी
स्वधन्य मान मन में मचलती रही
गगन गम्भीरता मन माया हुयी
अस्फुटित निनाद में खिलखिलाती रही।।

कलुषित कुसंग,कुरुप करते रहे,
एक दो नहीं सहस्रों पार उतरते रहे,
घाव थे बदन को,रूह तार तार करते रहे,
अबला सी बिलखती,सपने यूं ही बिखरते रहे,
बेरहम बहुबोझिल भार पार उतरते रहे,
कीचड़ और गरल, गर्त में भरते रहे।।

मुझे गंदगी कचरा वाहन पशु स्थल बना दिया,
मेरे दोनों बाजुओं को बंदी बना लिया,
मेरी नाली को गाली दे देकर जाली हटा दिया,
प्रवाहित बदबूदार लहू,मेरे ऊपर डाल नहला दिया
स्वविस्तारण से मेरा संकीर्णन करवा दिया,
श्रापित रहेगा हे मानव तुम,पराया भी अपना लिया।।

मैं अवतरित हुयी तेरे विकास के लिए
ऐ नासमझ पछतायेगा अपनों के लिए,
औ मर्माहत मन उद्वेलित वतन के लिये,
खण्ड का अखण्ड योग बने,बजट पुनरोद्धार के लिए,
जनता समझे, विवस करे अधिकारिक आबंटन के लिए
सजग रहना आर0बी0अपनी कमाऊ सड़क के लिए।।

 

?

लेखक: राम बरन सिंह ‘रवि’ (प्रधानाचार्य)

राजकीय इंटर कालेज सुरवां माण्डा

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

परीक्षा मंत्र

 

 

 

Similar Posts

  • बेटा | Beta kavita

    बेटा ( Beta )     बुढ़ापे की लाठी बेटा नयनो का तारा बेटा मां बाप का अरमान राज दुलारा है बेटा   नाम रोशन जहां में करता प्यारा दुलारा शुभ कर्मों से घर की आन बान शान बेटा   यश कीर्ति लहराए पुत्र जन्म जब पाये दुनिया में रोशन हो घर का चिराग बेटा…

  • बारह महीनों का संदेश

    बारह महीनों का संदेश जनवरीनव वर्ष का संकल्प लो, बदलें अपने हाल,सर्दी की ठिठुरन में, ढूंढें जीवन का सवाल।नवजागरण का दीप जलाओ, ज्ञान का करो मान,मानवता का पाठ पढ़ें, करें सच्चा अभिमान। फरवरीप्रेम का संदेश लाए, रिश्तों का आधार,दुनिया के हर कोने में, बस हो प्यार ही प्यार।स्वार्थ को हटा कर, दया का दो दान,दिलों…

  • Kavita Bayaj Dar | ब्याज दर घटाने का फैसला वापस!

    ब्याज दर घटाने का फैसला वापस! ( Bayaj Dar Ghatane Ka Faisla Wapas )   निर्णय बदल लिया है, वित्त मंत्री ने ट्विटर कर जानकारी दिया है; सरकार ने ब्याज दर घटाने का फैसला वापस ले लिया है। पुरानी दरें रहेंगी बरक़रार, बधाई हो सरकार! वरना गरीबों की समस्याएं बढ़ती बेशुमार। बचत ही नहीं होती,…

  • कोरोना का जन्म स्थान | Kavita corona ka janm sthan

    कोरोना का जन्म स्थान ( Corona ka janm sthan )    है चीन मे बुहान शहर, जन्म स्थान कोरोना का || 1.किए कई तबाह अभी कर रही, जाने कितनों को करेगी | बड़ी खतरनाक रहो होसियार, न जाने कितनों को डसेगी नहीं नाग कोई न ही भूत-पिशाच, चलती बयार के संग चले | चीन शहर…

  • गोवर्धन गिरधारी | Govardhan Girdhari

    गोवर्धन गिरधारी ( Govardhan girdhari )    पूज रहा है आपको आज सारा-संसार, मौज और मस्ती संग मना रहा त्योंहार। कभी बनकर आये थें आप राम-श्याम, कई देत्य-दुष्टो का आपने किया संहार।। पहना रहे है आपको हम फूलो के हार, जीवन में भर दो हमारे खुशियां अपार। रघुकुल नंदन आप है गिरधारी गोपाल घर-घर में…

  • बहुजन जागरण चालीसा

    बहुजन जागरण चालीसा 01. ❝ कहें गर्व-अधिकार से,नारी दलित यतीम।    नाम नहीं नारा नहीं, धम्म-दीप हैं भीम।। ❞ 02. ❝ जन्म हुआ रे भीम का,खुशी महल-खपरैल।     धम्म-घोष है न्याय का, तिथि चौदह अप्रैल।। ❞ 03. ❝ समता औ’ सम्मान ही, संविधान की थीम।  सृजन किए अंबेडकर,बोलो जय जय भीम।। ❞ 04.  ❝…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *