Saji Avadh

सजी अवध की पुण्य धरा | Saji Avadh

सजी अवध की पुण्य धरा

( Saji avadh ki punya dhara )

गीत-14-15

 

सजी अवध की पुण्य धरा,
खुशियों की होती बरसात।
प्राण-प्राण में राम बसे,
प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।।
सियाराम जय जय राम
सियाराम जय जय राम।

भव्य भवन के गज हनुमत,
सिंह, गरुड़ हैं पहरेदार।
चरण पखारे सरयू तट,
गूंज रहा है जय-जयकार।।
राम-नाम का जप करते,
नतमस्तक करते प्रणिपात।
प्राण-प्राण में राम बसे,
प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।।
सियाराम जय जय राम
सियाराम जय जय राम।

समय पृष्ठ ने रचा नया,
भारत भू में फिर इतिहास।
गर्वित हैं भारतवासी,
भरे हृदय में नव उल्लास।।
छलकी आँखें भक्तों की,
उर में खिले प्रेम जलजात।।
प्राण-प्राण में राम बसे,
प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।।
सियाराम जय जय राम
सियाराम जय जय राम।

रघुनंदन छवि दर्शन को,
उमड़ रहा है विश्व समाज।
राम रतन धन पाएँ हैं,
हर्षित है अंतर्मन आज।।
नए साल में रामलला
मन आँगन में किये प्रभात।
प्राण-प्राण में राम बसे,
प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।।
सियाराम जय जय राम
सियाराम जय जय राम।

Dr. Sunita Singh Sudha

डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’
( वाराणसी )
यह भी पढ़ें:-

खूब रोता मन | Sad Love Poetry in Hindi

Similar Posts

  • विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष | Vishwa Hindi Diwas par Vishesh

    विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष ( Vishwa Hindi Diwas par Vishesh )   भारत माँ के शीश महल की, राज दुलारी हिन्दी है भाषाएँ हैं और भी लेकिन, सब पे भारी हिन्दी है दिनकर, जायसी और निराला, हिन्दी के रखवाले थे बच्चन, नीरज और नामवर, इसके ही मतवाले थे तुलसी और कबीर ने मिलकर बहुत…

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi ) यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।…

  • तेरे मेरे दरमियां | Geet Tere Mere Darmiyaan

    तेरे मेरे दरमियां ( Tere mere darmiyaan )   कितना पावन रिश्ता है, तेरे मेरे दरमियां। प्रेम का सागर भरा है, तेरे मेरे दरमियां। खुशबू सी महकती, खिल जाती फिजाओं सी। मुस्कुराना गजब है तेरा, सावन की घटा सी। दिल के जुड़े तार सभी, रोशन हो जलता दिया। प्यार की सरिताएं बहती, तेरे मेरे दरमियां।…

  • थोड़ा सा | Geet Thoda Sa

    थोड़ा सा ( Thoda Sa ) थोड़ा सा अखबार पढ़ा फिर , बैठ गया तह करके . जो भी मुँह में आया मुखिया , चला गया कह करके . बाएँ – दाएँ देखा उसने , हँसी खोखली हँसकर . निकल गई ज्यों कील जिगर से, कुछ अंदर तक धँसकर . मुख पर थोड़ा दर्द न…

  • मेरे घर आई एक नन्ही परी | Geet mere ghar aayi ek nanhi pari

    मेरे घर आई एक नन्ही परी ( Mere ghar aayi ek nanhi pari )    महका आंगन सारा सुन बिटिया की किलकारी। दादी अम्मा दौड़ी आई देखने सूरत प्यारी। मेरे घर आई एक नन्ही परी रोशन घर का कोना-कोना रिश्तों में बहारें आई। सबके चेहरे पे खुशियां अधरों पे मुस्काने छाई। मंगल गीत बंदनवार बधाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *