samasya nahi

समस्या नहीं, समाधान बनें

समस्या नहीं, समाधान बनें

 

जब जनमानस उद्वेलित हो,
अथाह नैराश्य भावों से ।
हिम्मत नतमस्तक होने लगे,
अनंत संघर्षी घावों से ।
तब सकारात्मक सोच से,
प्रेरणा पुंज अनूप गान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

जब जीवन पथ पर,
संकट बादल मंडराने लगे ।
लक्ष्य बिंदु भटकाव पर,
आत्म विश्वास डगमगाने लगे ।
तब आशा उमंग संचरित कर,
अप्रतिम जीवंत शान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

जब अभिव्यक्ति पटल पर,
क्रोध समावेशित होने लगे ।
परंपराएं मर्यादाएं संस्कार,
निज अस्तित्व खोने लगे ।
तब सांस्कृतिक अभिरक्षा कर,
अद्भुत अनुपम पहचान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

जब शासन प्रशासन अंतर,
भ्रष्टाचार मुंह बोल रहा हो ।
पूरा तंत्र सही गलत तथ्य,
एक तराजू पर तोल रहा हो ।
तब प्रखर विरोध स्वर संग,
राष्ट्र धरा स्वाभिमान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

परिणय जीवन का बसंत | Parinay Jeevan

Similar Posts

  • ये मोहब्बत की दुनिया | Ye mohabbat ki duniya

    ये मोहब्बत की दुनिया ( Ye mohabbat ki duniya )   सोनू रब से मुझे कुछ भी नहीं बस तेरी मोहब्बत चाहिए मेरे बुझे हुए  दिल में तुमने मोहब्बत के दीप को जलाया भावनाओं को भरकर अपनी मोहब्बत का जादू चलाया मोहब्बत में मैंने सब हारना चाहा मगर सब कुछ है पाया   तुम मोहब्बत…

  • अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस | Shakahari divas par kavita

    अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस ( Antarrashtriya shakahari divas )    अपनी सभी बिमारियों को दूर आप भगाओ, आज अभी से शाकाहारी भोजन अपनाओ। देखते है इन्सान होने का प्रमाण कौन देते है, मांस मछली छोड़कर शाकाहारी बन जाओ।। जियो एवं जीने दो वन्यजीव पशु पक्षियों को, नहीं मारकर खाओ कोई भी इन्सान इनको। क्यों निमंत्रण दे…

  • प्रकाशमय होवे सबका जीवन

    प्रकाशमय होवे सबका जीवन दिवाली का त्योहार बड़ी खुशियों भरा,प्रकाशमय होवे सबका जीवन ये सारा। वसुबारस उर्वरता और प्रचुरता का प्रतीक,गौ माता के पूजन से मिलेगी समृद्धि अधिक। शारीरिक आरोग्य प्रसन्नता बढ़ाएं धन्वंतरी,अखंडता से होवे जीवन में धन वर्षाव भारी। सत्य का असत्य पर प्रभाव नरक चतुर्थी का,सदा जीवन सुख मिले यही भाव सत्कर्म का।…

  • लोकगायन भूरदेव भूरा गोत्र

    लोकगायन भूरदेव भूरा गोत्र भूरदेव धोले घोडे अस्वार रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव तारे ने मारे माया लागी रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव तारो ने मारो जीव एक, भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव केडयां कटारी बांधी रळ रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव केडया कणदोरो जणमण रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव हाथा भोरीनां जणमण रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव काने कठोरा जणमण रे…

  • कड़वी बातें | Poem kadvi baatein

    कड़वी बातें ( Kadvi baatein )   इंसान की पेहचान संपति से कहा होय। जो करे समाज सेवा उसकी जगह स्वर्ग में होय।   जो मेहनत करके कमाए वो सान से जी पाए। बुरे काम करके पैसा कमाने वाले निचे नज़र जुकाके चलता जाए   जगत जाने उसे जिसके  पास माँ बाप होय। उसे कौन…

  • दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

    1.दिव्य भूमि   दिव्य भूमि साकेत जहाँ पर, राम ने जन्म लिया था। कलयुग में वो भाग्य पे अपने, जार जार रोया था।   सृष्टि के साथ ही उदित हुआ,उस नगर का नाम था काशी। नराधमों ने काशी की महिमा को बना दिया दासी।   नाम बदल दी धर्म बदल दी, इतिहास मिटा दी सारी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *