शिक्षक होते है पूजनीय | Shikshak Hote hai Poojneey

शिक्षक होते है पूजनीय

( Shikshak hote hai poojneey ) 

 

चलों मनायें हम सब मिलकर आज शिक्षक दिवस,
पाॅंच सितम्बर को आता है यह पावन दिन हर वर्ष।
सभी को ज्ञान देते यह शिक्षक यही मिटाते अज्ञान,
डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी है इनके ये आदर्श।।

बड़ा योगदान रहा है इनका शिक्षा एवं राजनीति में,
प्रोफेसर कुलपति रहें है वो इन विश्व-विद्यालयों में‌।
इस लिए शिक्षक दिवस का दिन इनको है समर्पित,
कई प्रतियोगिताएं होती है इस दिन विद्यालयों में।।

इस रोज़ नहीं रहता है शिक्षक दिवस का अवकाश,
होता सांस्कृतिक कार्यक्रम व शिक्षकों का सम्मान।‌
जिससे गुरू और शिष्य का ये रिश्ता मजबूत होता,
अन्धेरे से निकालकर जीवन ये करतें प्रकाशवान।।

किसी भी शिष्य से नहीं करते ये शिक्षक भेद‌-भाव,
निर्धन हो या धनवान सरल रहता है जिनका भाव।
अध्यापक टीचर मास्टर सर एवं कहते इनको गुरू,
नही होते कोई शिक्षक स्वार्थी शहर हो चाहें गाॅंव।।

गुरू ज्ञान से ही समझते है पाप एवम क्या है पुण्य,
जो चलते इनके बताएं पदचिन्ह पर हो जाते धन्य।
कल्याण के मार्ग पर चलना ये गुरूदेव ही सिखाते,
विद्यार्थियों के लिए यही शिक्षक होते है पूजनीय।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अस्तित्व | Astitv

    अस्तित्व ( Astitv )    समाज ही होने लगे जब संस्कार विहीन तब सभ्यता की बातें रह जाती हैं कल्पना मात्र ही सत्य दब जाता है झूठ के बोझ तले अवरुद्ध हो जाते हैं सफलता के मार्ग चल उठता है सिर्फ दोषा रोपण का क्रम एक दूसरे के प्रति मर जाती है भावनाएं आपसी खत्म…

  • सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे। श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो। जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।   आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती…

  • श्रीगंगा-स्तुति

    श्रीगंगा-स्तुति (गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर)   जगत् पावनी जय गंगे। चारों युग त्रिलोक वाहनी त्रिकाल-विहारिणी जय गंगे।।   महा वेगवति, निर्मल धारा, सुधा तरंगिनी जय गंगे। महातीर्था, तीर्थ माता , सर्व मानिनी जय गंगे।।   अपारा, अनंता, अक्षुण्ण शक्ति, अघ-हारिणी जय गंगे। पुण्य-मोक्ष-इष्ट प्रदायिनि, भव-तारिणी जय गंगे।।   “कुमार”मन पावन करो ,शिव जटा…

  • महाराणा प्रताप जयंती 2024 | Maharana Pratap Jayanti 2024

    महाराणा प्रताप जयंती 2024 ( Maharana Pratap Jayanti 2024 )   धन्य हुआ रे राजस्थान, जो जन्म लिया यहां प्रताप ने। धन्य हुआ रे सारा मेवाड़, जहां कदम रखे थे प्रताप ने। फीका पड़ा था तेज सूरज का, जब माथा ऊंचा तू करता था। फीकी हुई बिजली की चमक, जब जब आंख खोली प्रताप ने।…

  • है ये मिट्टी की काया | Mitti ki Kaya

    है ये मिट्टी की काया! ( Hai ye mitti ki kaya )    मैंने खुद को तपा करके, जीवन को सजाया है। था कर्म मेरा अच्छा, तब जनम ये पाया है। कुदरत के आंगन में, बड़े मजे से खेला है। ये बीत गया जीवन, अब जाने की बेला है। पुरुषार्थ किया हमने, अब मोक्ष को…

  • टीआरपी का खेल!

    टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य ) ***** टीआरपी के खेल में अबकी धरे गए हैं भैया, देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया? चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से- बांट रहे थे इंसाफ! हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक। कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं, बनाओ स्वामी कहानी कोई और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *