महाराणा प्रताप जयंती 2024 | Maharana Pratap Jayanti 2024

महाराणा प्रताप जयंती 2024

( Maharana Pratap Jayanti 2024 )

 

धन्य हुआ रे राजस्थान, जो जन्म लिया यहां प्रताप ने।
धन्य हुआ रे सारा मेवाड़, जहां कदम रखे थे प्रताप ने।

फीका पड़ा था तेज सूरज का, जब माथा ऊंचा तू करता था।
फीकी हुई बिजली की चमक, जब जब आंख खोली प्रताप ने।

हल्दीघाटी के युद्ध में,दुश्मन में कोहराम मचाया था।
देख वीरता राजपूताने की, दुश्मन भी थर्राया था।

जब जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी।
फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब जब तूने हुंकार भरी।

था साथी तेरा घोड़ा चेतक, जिस पर तू सवारी करता था।
थी तुममें कोई खास बात, की अकबर तुझसे डरता था।

हर मां की यह ख्वाहिश है, एक प्रताप वह भी पैदा करें।
देख के उसकी शक्ति को, हर दुश्मन उससे डरा करें।

करती हूं नमन में प्रताप को, जो वीरता का प्रतीक है।
तू लोह पुरुष ,तू मातृभक्त तू अखंडता का प्रतीक है।

है धर्म हर हिंदुस्तानी का, तेरे जैसा बनने का।
चलना है अब तो उसी मार्ग, जो मार्ग दिखाया प्रताप ने।

बलिदान पर राणा के भारत मां ने, लाल देश का खोया था।
वीर पुरुष के देहावसान पर, अकबर भी फफक-फफक कर रोया था।

भारत मां का वीर सपूत हर हिंदुस्तानी को प्यार है।
कुंवर प्रताप जी के चरणों में शत-शत नमन हमारा है।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

प्रताप-गाथा | Kavita Pratap Gatha

Similar Posts

  • तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

    तुमने बात न मेरी मानी ( Tumne baat na meri mani )    तुमने बात न मेरी मानी। पहुंच नहीं पाई क्या तुम तक, मेरी करुणापूर्ण कहानी? तुमने बात न मेरी मानी। मैंने प्रेम किया था तुमसे, एक आस अन्तर ले अपने। पर तुमने ठुकराया जी भर, सत्य हुये कब, मेरे सपने। नहीं तु़म्हें शीतल…

  • शेर की कविताए | Hindi poem of Sher Singh Hunkar

    शेर की कविताए ( Sher ki kavitayen )   हाँ दबे पाँव आयी वो दिल में मेरे, दिल पें दस्तक लगा के चली फिर गयी। खोल के दिल की कुण्डी मैं सोचूँ यही, मस्त खूँशबू ये आके कहाँ खो गयी॥ हाँ दबे पाँव….   सोच मौका दोबारा मिले ना मिले, ढूँढने मैं लगा जिस्म सें…

  • नवदुर्गा | Navdurga

    नवदुर्गा ( Navdurga )   नवदुर्गा के नौ रूपों को पूजे हैं संसार। मात  करतीं सबका कल्याण । सिंह सवारी वाली मैया ,आईं गज पे सवार।  मात करतीं जग का कल्याण।  प्रथम शैलपुत्री कहलातीं,  पिता हिमाचल के घर जनमीं।  द्वितीय ब्रह्मचारिणी हो माते, संयम नियम का पाठ पढ़ातीं।  माथे पर घंटा सा चंदा, चंद्रघंटा है…

  • चुनावी दंगल | Kavita Chunavi Dangal

    चुनावी दंगल ( Chunavi dangal ) देश चुनावी दंगल की चपेट में भाषणों,वायदों,कसमों के लपेट में मग्न हैं नेतागण लहरदार । जनता सुन रही मनभावन सम्बोधन टकटकी लगाए बैठे स्वप्नदर्शी की तरहा चुनावी हलचल की दलदल से आहत कराहते एक कुत्ता हुआ बेचैन भीड चीर कर लपका मंच को कुत्ते ने नेता को कोसा काटा…

  • वैसाखी का पर्व सुहाना | Kavita Baisakhi ka Parv

    वैसाखी का पर्व सुहाना ( Baisakhi ka Parv Suhana )   खेतों में खड़ी फ़सलें पक गई हैं, सबके घरों में ख़ुशियाँ चहक रही हैं; आओ, मिलकर छेड़े कोई मधुर तराना देखो,आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना । मेला घुमने जा रहे हैं सब सज-सँवरकर, सुंदर बालाएँ चलती ज़रा-सी इठलाकर; बच्चों की मुस्कान-सा, प्रकृति…

  • स्मृति शेष | Kavita Smriti Shesh

    स्मृति शेष ( Smriti Shesh ) हे धरा के पंथी नमन तुम्हें हे धरा के पंथी नमन तुम्हें घर छूटा मिला गगन तुम्हें। तुम चले गए हमें छोड़कर कहे थे रहेंगे रिश्ते जोड़कर। तय था जो होना हो गया हे पंथी तुम नींद में सो गया। चिर शांति मिले अमन तुम्हें हे धरा के पंथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *