श्री राम | Shri Ram

श्री राम

( Shri Ram )

 

कौशल्या के सुत,दशरथ नंदन
आए अवध की नगरी श्री राम
बोलो श्री राम राम राम, श्री राम राम राम
श्री राम राम राम श्री राम राम राम

चरण पखारो,तिलक लगाओ, गाओ मंगल गीत
होगा फिर से राम राज्य, प्रभु आए हैं निज धाम
बोलो श्री राम राम राम बोलो श्री राम राम राम
बोलो श्री राम राम राम श्री राम राम राम

तात वचन के खातिर किये गमन वन को
संहारे असुर अधम कई अरु मारे रावण को
जीत के लंका , बजा के डंका आए प्रभु श्री राम
बोलो श्री राम राम राम श्री राम राम राम
श्री राम राम राम श्री राम राम राम

ऋषि मुनियों के तारक, जन प्रति पालक,
ऐसे प्रभु हितकारी
लखन भरत शत्रुघ्न सम भ्राता जिनके
हनुमत करें रखवारी
बैठे सिंहासन ,करने शासन आये सीतापति श्री राम
बोलो श्री राम राम राम श्री राम राम राम
बोलो श्री राम राम राम श्री राम राम राम

कौशल्या के सुत दशरथ नंदन
आए अवध की नगरी श्री राम
बोलो श्री राम राम राम श्री राम राम राम
बोलो श्री राम राम राम श्री राम राम राम

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

दर्द की रेखा | Dard ki Rekha

Similar Posts

  • कल्लू की इंसानियत | Hindi Kahani

    कल्लू की इंसानियत ( Kallu ki insaniyat ) इक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी से कहा ये जो नया पड़ोसी कल्लू आया है एकदम खराब है यह अच्छा इंसान नहीं है, यह सुनकर दूसरे पड़ोसी ने तीसरे से कहा ये जो नया पड़ोसी आया है बहुत खराब है । तीसरे ने चौथे से कहा, चौथे ने…

  • उच्चता

    उच्चता कितना आकर्षक शब्दकिन्तु जितना आकर्षकउतना ही दूर यह हैपुरुषार्थ और लगन सेकोई भी कार्य बेहतर होता हैसंकल्प और प्रतिबद्धतासे होता बेहतरीनकार्य को श्रेष्ठता काजामा पहनाने के लिएरहना पड़ता है सदैवउसमें तन-मन से लीनप्रतिभा और क्षमता केयोग से वो उच्चता पाता हैअपनी अलग पहचान बनाता हैचाहे जीवन विकास काकार्य हो याचाहे हो किसी मेंयोग्यता प्रदर्शन…

  • संस्कार विहीन औलाद | Short Hindi Story

    संस्कार विहीन औलाद ( Sanskar vihin aulaad )   रेखा ने आज जैसे ही पेपर उठाया फिर उस घटना को पढ़ा l पढ़कर सोचने लगी उस मासूम का क्या दोष थाl क्या बेटियां शिक्षा भी ग्रहण ना करें l क्या हो गया है हमारे समाज को और रेखा चुपचाप सोचने बैठ गई पता ही नहीं…

  • अनोखा रिश्ता | Hindi katha

    अनोखा रिश्ता ( Anokha rista : Hindi kahani )   कुर्सी पर बैठी 50 वर्षीय निता आग बबूला थी और गुस्से में बडबडा़ रही थी – ” इतनी मजाल कि मेरी बेटी पर हाथ उठाया? क्या समझता है अपने आप को?  मैंने कभी हाथ नहीं उठाया और ये दो साल में ही मेरी फूल सी…

  • नादानी | Hindi Story | Hindi Kahani

    नादानी ( Nadani : New Hindi Kahani ) आज उसके एतबार को किसी ने ठोकर मार करें तोड़ दिया तो उसके दिल ने सोचा, क्या वाकई आज के दौर में भरोसा नाम की कोई चीज नहीं रही। क्या अपनापन, दोस्ती के जज्बे सब खत्म हो गए। क्या आज का इंसान इतना मतलबी, इतना खुदगर्ज हो…

  • डॉ. आलोक रंजन कुमार की कविताएँ | Dr. Alok Ranjan Kumar Poetry

    पिता : भविष्य का तक़दीर है माता यदि ऑक्सीजन है,तो पिता हाइड्रोजन है।दोनों के मिलन से ही,शरीर में भरता जल है। माता यदि आज है तो ,पिता आज और कल है।पिता अनन्त आकाश हैपिता भरा पूरा बादल है । पिता अतीत व वर्तमान भी हैभविष्य भी है,उसका फल है।पिता सर का साया भी है ,बाहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *