Sikkey

होते सिक्के हैं खास | Sikkey

होते सिक्के हैं खास!

( Hote sikkey hain khash )

 

होते सिक्के हैं खास!
ये जो सिक्के हैं
इनके कई किस्से हैं
ढ़लाई ,पंचिंग , मार्क, स्मारक और
कामन होते हैं प्रकार
भिन्न भिन्न होते इनके आकार!
इतिहास भूगोल से भी इनका नाता
प्रबुद्ध जनों / विशिष्टों को यह बहुत ही भाता
लगाते हैं बोली
पट जाए तो झट भरते झोली!
लगती हैं इनकी प्रदर्शनियां
मुख्य अतिथि होती हैं बड़ी हस्तियां
आमजन बूढ़े बच्चे विद्यार्थी
देख इन स्मृतियों को फूले नहीं समाते हैं
विशेष रूचि रखने वाले
और जानकारियां जुटाते हैं।
कलेक्टर्स इन्हें बेच मुनाफा कमाते हैं।
इतिहास कला संस्कृति सभ्यताओं के
उथल पुथल के साक्षी ये होते हैं
इसका अध्ययन न्यूमिस्मेटिक्स कहलाता है
भैया यह सिक्का मुझे भी बहुत भाता है
कुछ कलेक्शन्स है मेरे पास भी
है आत्म संतोष कुछ है इतिहास मेरे साथ भी!
इतिहासकारों के बीच तो ये काफी लोकप्रिय हैं
इतिहास लेखन में इससे बहुत मदद होती है
देश विदेश के राजवंशों की ये निशानियाँ
कहतीं मजेदार कहानियाँ।
आधुनिक सरकारें भी इसके चलन को बढ़ावा देतीं हैं
इनसे अर्थव्यवस्था में फुटकर की कमी नहीं होती है।

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें:-

चहुंओर युद्ध हो रहे हैं | Chahunor

Similar Posts

  • आतंक | Aatank

    आतंक ( Aatank )   सुंदर घर थे घर के अंदर नन्हे बच्चे रह गए रात के अंधेरे में राख के ढेर बस वह नन्ही कोप्ले खिल भी ना पाई मुट्ठी पूरी खुल भी ना पाई सिसकियों में दब गई मुस्कुराहट रह गई गाजा मे सिर्फ राख और विनाश त्रासदी का मंजर घर में चहकती…

  • बढ़े सौरभ प्रज्ञान | Badhe Saurabh Pragyan

    बढ़े सौरभ प्रज्ञान ( Badhe Saurabh Pragyan ) जन्मदिन की बधाइयाँ, करें पुत्र स्वीकार।है सबकी शुभकामना, खुशियाँ मिले हजार।। बहुत-बहुत शुभकामना, तुमको प्रियवर आज।हो प्रशस्त जीवन सुखद, सुन्दर साज समाज।। जीवन भर मिलती रहें, खुशियाँ सदा अपार।मात शारदे! आपके, भरें ज्ञान भण्डार।। शुभ सरिता बहती रहे, जीवन हो सत्संग।घर आँगन खिलते रहें, प्रेम प्रीति के…

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

  • राम मंदिर | Ram Mandir

    राम मंदिर ( Ram Mandir )    दिव्य अलौकिक रामभवन अवध धाम हरसाया। दिव्य हुआ श्रीराम मंदिर सनातन ध्वज लहराया। जन-जन के आराध्य राम घट घट में बसते श्रीराम। जन आस्था है राम हमारे मूल मंत्र भज ले श्रीराम। राम जन्मभूमि में मंदिर श्री रघुनंदन का पावन धाम। सिया के राघव बसते हैं जन-जन के…

  • इधर भी उधर भी

    इधर भी उधर भी ****** सब सम सा हो रहा है, लिए पताका कोई व्हाइट हाउस- तो कोई मस्जिद पर चढ़ रहा है। देता था जो दुनिया को जनतंत्र की दुहाई, चंद सिरफिरों ने उसकी करा दी जगहंसायी। देखो तो कैसे कैपिटल सिटी में? धमाके हो रहे हैं, मशालें लिए उस ऐतिहासिक इमारत पर- चढ़…

  • महाबली पराक्रमी रावण | Raavan par kavita

    महाबली पराक्रमी रावण ( Mahaabali Parakrami Raavan )   दसो दिशा में देवलोक तक दशानन करता राज। स्वर्ण नगरी सोने की लंका लंकेश रावण महाराज।   महा पराक्रमी बलशाली योद्धा गुणी पंडित वो सुरज्ञान। कला कौशल सिद्धियां पाकर हुआ शक्ति का अभिमान।   इंद्रजीत अतुलित बल योद्धा रावण सुवन सुकुमार। भ्राता कुंभकरण बलशाली वैभवशाली भरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *