ले गया सकूँ | Sukoon Shayari in Hindi

ले गया सकूँ

( Le gaya sukoon ) 

 

न रही उसको अब उल्फ़त है ?
ले गया सकूँ सब राहत है

चोट लगी ऐसी दग़ा की कल
अब उल्फ़त दिल से रुख़सत है

गुल न लिया चाहत का उसने
टूटी दिल की ही हसरत है

उल्फ़त में ऐसा टूटा दिल
न यहाँ दिल को अब फ़ुरसत है

हिज्र का दर्द मिला है ऐसा
दिल में होती अब गफ़लत है

उसने जानें से ए गीता
दिल में हर पल ही ख़लवत है

 

गीता शर्मा 

( हिमाचल प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मुहब्बत का गुल | Muhabbat ki Poetry

Similar Posts

  • बुलावा माँ का

    बुलावा माँ का कहाँ पिकनिक मनाने को वो नैनीताल जाता है, बुलावा माँ का आये तो वहां हर साल जाता है, खुले बाज़ार में जबसे बड़े ये मॉल हैं यारों, दुकानों से कहाँ फिर कोई लेने माल जाता है, बहुत तारीफ करता है सभी से माँ की तू अपने, मगर कब पूछने तू अपनी माँ…

  • नाम तेरा | Naam Tera

    नाम तेरा ( Naam Tera ) नाम तेरा सदा गुनगुनाता रहा । मन ही मन सोचकर मुस्कराता रहा ।। जब कभी ख्वाब में आप आये मेरे । रात फिर सारी घूँघट उठाता रहा ।। क्या हुआ मुश्किलों से जो रोटी मिली । प्रेम से तो निवाला खिलाता रहा ।। बद नज़र है जमाने की सारी…

  • जज्बात | Jazbaat Ghazal

    जज्बात ( Jazbaat )     उमड़ते मन के भावों को दिशा कोई दे दीजिए प्यार थोड़ा ही सही जनाब प्यार थोड़ा कीजिए   दिल के हो जज्बात प्यारे लबों तक आते ही रहे आनंद के हो चंद पल जिंदगी सुख से जी लीजिए   हंस-हंसकर मीठी बातों का रस थोड़ा पीना सदा धूप छांव…

  • ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है

    ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है ।पास जो जिसके उसी से तंग है ।।१ मैं नहीं कहता हँसी है ज़िन्दगी ।बस अलग जीने का सबका ढ़ंग है ।।२ कर्म को जो दे रहा अंजाम सुन ।वह कहेगा ज़िन्दगी इक जंग है ।।३ जो नही है मानता अब…

  • मुहब्बत में इशारे बोलते हैं | Muhabbat mein

     मुहब्बत में इशारे बोलते हैं ( Muhabbat mein ishare bolte hain )   फ़लक से चाँद तारे बोलते हैं मुहब्बत में इशारे बोलते हैं तुम्हीं ने रौनक़े बख़्शी हैं इनको यहाँ के सब नज़ारे बोलते हैं बहुत गहरा है उल्फ़त का समुंदर मुसाफिर से किनारे बोलते हैं बहुत मुश्किल सफ़र है ज़िन्दगी का थके हारे…

  • ज़िन्दगी खत्म हुई | Poem Zindagi Khatam hui

    ज़िन्दगी खत्म हुई ( Zindagi khatam hui )    जिंदगी खत्म हुई उन्हें पुकारते हुए उनको जीतते हुए हमको हारते हुए क़ौल वो क़रार जो उन्हें तो याद भी नहीं बस उसी क़रार पर उमर गुज़ारते हुए । चार दिन के प्यार का चढ़ा हुआ जो कर्ज़ था हाथ कुछ बचा नहीं उसे उतारते हुए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *