सुनहरी सुबह

सुनहरी सुबह  | Kavita

 

  सुनहरी सुबह  

( Sunahri subah )

 

 

 सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है ||

आँख बंद थी अभी, खोए थे मीठे सपनों में |
कुछ हंसीन प्यारे पल थे, हमारे अपनों में |
तभी सुनहरी धूप ने दस्तक दी, नींद टूट गई |
अंगडाई ले कर उठ गए, और नींद छूट गई |

सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है ||

सुबह की शुरुवात हुई, चिडियों की सरगम से |
मन में एक लहर दौडी, मुक्त थे अभी सारे गम से |
पानी के कुछ छींटे मुंह मे पड़े, तारावट सी आ गई |
कुछ महक सी आई, देखा तो गरम चाय आ गई

 सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है ||

मदहोश करती शीतल हबाएं, मन ताजा हो गया |
चल रही चुस्कियां चाय की,सोने मे सुहागा हो गया |
झूम उठा मन बच्चों को देख, मुझे भी बचपन याद आया |
अंठ-खेलियां करते बच्चों मे, अपने आप को मैने पाया |

 सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है ||

कुछ और पल गुजरे ही थे, मैं बागीचे मे आ गया |
मुस्कुरा रहे हैं सुन्दर फूल, मानो मेरा साथ दे रहे हैं |
ओह् ये छुई-मुंई की पत्तियां, स्पर्श करो सकुचाती हैं |
सुनहरी सुबह की बात निराली, अंग-अंग महकाती है |

सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है ||

कवि :  सुदीश भारतवासी

यह भी पढ़ें : 

2020, Only Save Life kavita

Similar Posts

  • गुरू जीवन | Guru Jeevan

    गुरू जीवन ( Guru Jeevan ) एक गुरू जीवन में मैंने भी है पाया, जिसने हर कदम पर निस्वार्थ मेरा साथ निभाया, जब भी मुझ पर संकट छाया, हर वक्त साथ रहा बनकर हमसाया, बचपन में ही अपना दमखम दिखलाया, फल समझ सूर्य को ही निगल आया, भूत प्रेत को भी खूब भगाया, पवनपुत्र जो…

  • जंग का सुरूर | Jang ka Suroor

    जंग का सुरूर ( Jang ka suroor )    हर कोई नशे में चल रहा यारों, तभी तो ये जग जल रहा यारों। अश्क में उबल रही पूरी कायनात, देखो सुख का सूरज ढल रहा यारों। पिला रहे पिलानेवाले बनकर साक़ी, क्यों यूएनओ नहीं संभल रहा यारों। इजराइल,हमास,रूस,यूक्रेन,अमेरिका पे, रोज जंग का सुरूर चढ़ रहा…

  • लड़खड़ाये आज फिर | Ladkhadaye aaj Phir

    लड़खड़ाये आज फिर  ( Ladkhadaye aaj phir )    लड़खड़ाये आज फिर ये क्या हो गया। संभाल न पाया आज ये क्या हो गया। धीरज रहा न धर्म बचा बेचैनी सी छाई। स्वार्थी इंसां हुआ कैसी ये आंधी आई। टूटी माला आज फिर ये क्या हो गया। बिखर चले मोती फिर ये क्या हो गया।…

  • मैं थानेदार हूँ | Thanedar par kavita

    मैं थानेदार हूँ! ( Main thanedar hoon )   जो कानून का आँचल फाड़ते हैं, मैं उन्हें फाड़ता हूँ। ऐसे मजनुओं का जुनून मैं, जूतों से कुचलता हूँ। मैं सेवक हूँ आम जनता का, हर जुल्म का प्रहार हूँ, मैं एक थानेदार हूँ।   हर आग से देखो मैं हूँ वाकिफ , जलना मुझे आता…

  • लौट आओ ना | Laut Aao Na

    लौट आओ ना ( Laut Aao Na ) हर आहट पे दिल को सुकून सा आता है, तेरी यादों में अब भी दर्द जगमगाता है। लौट आओ ना, ये दिल बस यही पुकार करे, तुझ बिन हर एक लम्हा बस खाली सा रह जाता है। हर ख्वाब में तुम ही हो, हर बात में तेरा…

  • शीत का प्रथम स्पर्श

    शीत का प्रथम स्पर्श जब शीतल पवन ने कानों को छुआ,आँगन में अलसाई धूप ने अंगड़ाई ली।पत्तों पर ओस की मोती-सी बूंदें,धरती ने मानो सर्द चादर ओढ़ ली। सूरज भी अब मद्धम मुस्कुराने लगा,दोपहर का आलस लंबे साए में छुपा।हाथों में गर्म चाय की प्याली सजी,संवेदनाओं का अंश हर कण में बसा। पगडंडियों पर कोहरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *