सुन्दर श्याम | Sundar Shyam

सुन्दर श्याम

( Sundar Shyam ) 

 

शांत सौम्य सुन्दर श्याम
जन्म पर जिनके क्या खूब बरसे घनश्याम
पहुँचे फिर भी गोकुल धाम
बंसी की धुन पर नाचे गैया
नचाते राधा को भी श्याम
ध्यान में जिनके जग सारा,
उनको राग सिखाते श्याम
खेल है जिनका सृष्टि रचना
उस सृष्टि का हिस्सा श्याम
करने नए युग का निर्माण
निर्वाण पथ अपनाते श्याम
निराधार है जीवन का कर्म
कर्म का मर्म समझाते श्याम
समर्पित है जीवन जिनका
समर का तर्पण बताते श्याम
कली की खिलती कली को
द्वापर के द्वार सजाते श्याम
भ्रमित कर रही माया मन को
मन को सांख्य सिखाते श्याम
पथ ना सूझे अज्ञानी जग को
कर्मयोग दिखलाते श्याम
नश्वर तन के चंचल मन को
स्थितप्रज्ञ बनाते श्याम।

 

Dr. Priyanka Mishra
( IELTS Trainer )

यह भी पढ़ें :-

अक्सर छूट जाता है | Aksar Chhoot Jata hai

Similar Posts

  • माँ की ममता | Maa ki mamta par kavita

    माँ की ममता ( Maa ki mamta )    आंचल में छुपाकर के अपने ममता के स्नेह से नहलाती है करती मां दुलार बच्चों को मोती प्यार भरे लुटाती है   सुकून सा मिल जाता है आंचल की ठंडी छांव में डांट फटकार लगती प्यारी मां स्वर्ग बसा है तेरे पांव में   मीठी मीठी…

  • पुल- विश्वास का

    पुल- विश्वास का   पहले हमारे बीच बहुत गहरा रिश्ता था प्रेम की नदी पे बने विश्वास के पुल की तरह उस पुल से हम देखा करते थे कभी इन्द्र धनुष के रंग कभी ढलती शाम कभी दूर आलिंगन करते पंछियों को उड़ते बादलों को उसी पुल पे खड़े सुना करते थे मधुर लहरों का…

  • जन्म दिवस

    जन्म दिवस ( शुभ जन्म दिन शनिवार 8 फरवरी ) जन्म दिवस विनोद भूरा का,मंगलमय हो ईश lवह तो नित उन्नति करें,दया करो प्रकृति ll जन्म दिवस के साथ ही,खुशियां रखिये खूब lधीरे-धीरे ही मिले,मन माफिक महबूब ll सदा स्वस्थ सुन्दर रहें,प्यारे समाज सेवी विनोद भूरा lउनसे ही उत्तम बने,ईश्वर हर परिवेश ll प्यारा प्यारा…

  • किताबें

    किताबें *** खाली अलमारियों को किताबों से भर दो, बैठो कभी तन्हा तो निकाल कर पढ़ लो। हो मन उदास तो- उठा लो कोई गीत गजल या चुटकुले कहानियों की किताब, पढ़कर भगा लो अवसाद। ये जीवनसाथी हैं, दोस्त हैं। दवा हैं, मार्गदर्शक हैं। समय समय पर उन्हें निहारो, समझो परखो विचारो। गूढ़ बात अपना…

  • संसार | Sansar par Kavita

    संसार ( Sansar )  ईश्वर तेरे संसार का बदल रहा है रूप-रंग, देख सब हैं चकित और दंग। क्षीण हो रहा है वनों का आकार, जीवों में भी दिख रहा बदला व्यवहार। कुछ लुप्त भी हो रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वायु हुआ है दूषित, विषैले गैसों की मात्रा बढ़ी है अनुचित। समझ नहीं…

  • कई उलझने हैं सुलझाने को | Poem Kai Uljhane hai Suljhane ko

    कई उलझने हैं सुलझाने को ( Kai uljhane hai suljhane ko )    नये रास्ते हैं आगे बढ़ जानेको सुंदर नजारे दिल मे समानेको नजर उठती है ठहर जाने को बेखौफ नदी जैसे बहजाने को रंजो गम को दबा जाने को महफूज जगह रुक जाने को बेपनाह मोहब्बत पा जाने को नैनों में ख्वाब सजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *