उन्माद भरा बसन्त

उन्माद भरा बसन्त

उन्माद भरा बसन्त

फ़रवरी की धूप में,
सीढ़ियों पर बैठ कर,
शरद और ग्रीष्म ऋतु के,
मध्य पुल बनाती धूप के नाम
लिख रही हूँ ‘पाती’
आँगन के फूलों पर
मंडराती तितलियाँ ,
पराग ढूँढती मधुमक्खियाँ,
गुंजायमान करते भँवरे
मन को कर रहे हैं पुलकित

हे प्रकृति!
यूँ ही रखना
यह मन का आँगन आनंदित
सुरभित, सुगन्धित
मधुमासी हवा का झोंका
गा रहा है बाँसुरी की तरह
हृदय की बेला खिल रही है
पांखुरी की तरह
उदासी भरे पतझड़ का
हो रहा है अन्त
फूट रही हैं कोपलें
उन्माद भरा
महक उठा है बसन्त
बसन्त केवल
ऋतु नहीं
परिवर्तन भी है
बसन्त केवल
ऋतु नहीं
प्रकृति का
अभिनंदन भी है ।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • गरीबी ने बचाई लाखों की जान | Garibi par kavita

    गरीबी ने बचाई लाखों की जान ! ******* गरीबी ने गरीबों को बचाया? इसी ने कोरोना को है हराया। यह मैं नहीं विशेषज्ञ कह रहे हैं, गरीब देशों में कोरोना के कम आंकड़े तो यही बतला रहे हैं; गरीबों के संघर्ष की गाथा गा रहे हैं। मुझे तो बस भगवान/ईश्वर/अल्लाह ही याद आ रहे हैं।…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • चलता अयोध्या नगरिया | Chalta Ayodhya Nagariya

    चलता अयोध्या नगरिया ( Chalta Ayodhya Nagariya )    सुना सइयाँ आवत बा होली, चलता अयोध्या नगरिया। (4) रामजी कै देखित सुन्दर मुरतिया, मरलो पे बिसरी न ओनकर सुरतिया। भरि जात अपनों ई झोली, चलता अयोध्या नगरिया, सुना सइयाँ आवत बा होली। तन-मन रंग -रंगीला होई जाई, चलत डहरिया न गोड़वा दुखाई। नाहीं बाटी नई-नबेली,…

  • दोहा सप्तक | Doha Saptak

    दोहा सप्तक ( Doha Saptak )   एक भयावह दौर से,गुजर रहा संसार। इक दूजे की मदद से,होगा बेड़ा पार। मानवता की सेवा में,तत्पर हैं जो लोग। दुआ कीजिए वे सदा,हरदम रहें निरोग। बेशक अवसर ढूंढिए,है यह विपदा काल। सौदा मगर ज़मीर का,करें नहीं हर हाल। सॉंसों के व्यापार में,जो हैं दोषी सिद्ध। पायें फॉंसी…

  • देश हमारा | Desh Hamara

    देश हमारा ( Desh Hamara )    वीरों की पावन भूमि है देश हमारा । पृथ्वी पे सबसे प्यारी जमीं है देश हमारा ।। संसाधनों से भरा-पूरा है देश हमारा । प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है देश हमारा ।। अनेकता में एकता लिए है देश हमारा । अनेक कलाओं का संग्रह है देश हमारा ।।…

  • आडंबर | Adambar

    आडंबर ( Adambar )    पुकारता वह रह गया भाई कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत किन्तु वीडियो बनाने में! ठंड में बेहद ठिठुर रहे थे बेतहाशा गरीब, लोग थे मशगूल फिर भी चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में! खाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *