Susanskar

सुसंस्कार | Susanskar

सुसंस्कार

( Susanskar ) 

 

सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे

शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध ,
प्रयोग व्यवहार धरातल ।
निर्माण आदर्श चरित्र,
भविष्य सदा उज्ज्वल ।
आत्मसात कर नूतनता,
पुरात्तन भाव चहकता रहे ।
सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।।

मान सम्मान मर्यादा ज्योत,
अपनत्व अप्रतिम प्रसरण ।
तन मन आरोग्य विहार,
अपार उमंग संचरण ।
मृदुल विमल स्नेहिल स्वर,
पाषाण उर पिघलता रहे ।
सुसंस्कारों की सुगंधि से,जीवन उपवन महकता रहे ।।

चिंतन मनन सोच विचार,
सकारात्मकता नित श्रृंगार ।
अविचलक संघर्ष पथ पर,
बन प्रेरक ओजस्वी उद्गार ।
समता समानता अनूप चित्र,
राष्ट्र धरा रूप चमकता रहे ।
सुसंस्कारों की सुगंधि से,जीवन उपवन महकता रहे ।।

निर्वहन सामाजिक सरोकार,
हिय वास निज संस्कृति
तिलांजलि संकीर्ण दृष्टिकोण,
वंदित समग्र विकास आकृति ।
मात पिता वरिष्ठ वृंद सेवा धर्म ,
प्रेरणा पुंज बन दहकता रहे ।
सुसंस्कारों की सुगंधि से,जीवन उपवन महकता रहे ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

कान्हा की आशनाई | Kanha par Kavita

Similar Posts

  • हौसला मेरा अभी है बुलंद

    हौसला मेरा अभी है बुलंद मंजिल को पाना मेरी है पसंदहौसला मेरा अभी है बुलंदमेरा हौसला ही है मेरी मंजिलदुश्मन भी मेरा मुझे क्या मात देमेरे साथ है ईश्वर सदा मेरा साथ देरब साथ है परेशान मेरा क़ातिलभुजाओं में मेरी अब भी जोश हैअभी खोया नहीं मुझे होश हैरखुगां सदा अपना होश राह जटिलसत्य की…

  • ये देश | Yeh Desh

    ये देश ( Yeh Desh ) ये देश है वीर जवानों का,कुर्बानी औ बलिदानों का।आ तुझे सुनाऊं ओ यारा,कुछ गाथा उन अभिमानों का। अपनी नींद गंवा के वे सब,देश की रक्षा करते हैं,वतन की खातिर मर मिटते हैं,नहीं मौत से डरते हैं। जो हुए शहीद थे सरहद पे,वे किसी की आँख के तारे थे।जो हुए…

  • चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

    चक्रधारी यशोदा का लाल ( Chakradhari yashoda ka laal )    एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु ,परमपिता और तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान, दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

  • भगवान वामन अवतार | Bhagwan Vaman Avatar par Kavita

    भगवान वामन अवतार ( Bhagwan Vaman Avatar )    हर्षोल्लास एवं धूम धाम संग मनाया जाता यह पर्व, दस-दिनों तक चलता जिस पर हम-सब करतें गर्व। मलयालम कैलेंडर अनुसार जिसका होता आगाज़, सितम्बर माह में आता राजा बलि पर करतें है गर्व।। महाबली असुरों का राजा बलि था जिसका यें नाम, द्वार से जिसके कोई…

  • सुख और दुःख | Poem sukh aur dukh

    सुख और दुःख ( Sukh aur dukh)     भेंट हुआ एक दिन सुख दुःख का दुःख ने खबर लिया तब सुख का,   दुःख बोली ओ! प्यारी बहना कितना मुस्किल तुमसे मिलना   रहती कहां?नहीं हो दिखती हर कोई चाहे तुमसे मिलना,   सुख ने दुःख को,गले लगा कर भर मन में मुस्कान,मनोहर,  …

  • बांहों में | Poem on bahon mein

    बांहों में ( Bahon mein )   धरा गगन से कह रही लो आ गया मधुमास प्रियतम ले लो बाहों में मदमाता बसंत खास   लिपट लता सी प्रीत भरे कुदरत करती श्रंगार आलिंगन आतुर सरिताये चली सिंधु के द्वार   दीपक बाती का मिलन जग रोशन हो सारा प्रेम की रसधार बहती ऐसा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *