राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद जयंती

राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद जयंती

धन्य भूमि भारत में जन्मे,
एक सरल ह्रदय सन्यासी।
मानवता का पाठ पढ़ाकर,
सोच बदल दी दुनिया की।।

वह नरेंद्र से बन गए संन्यासी,
छोड़ी एक छाप युवा मन पे।
माया, मोह, विनोद छोड़कर,
बल्कल वस्त्र धारण तन पे।।

राम कृष्ण को गुरु बनाकर ,
ब्रह्म से साक्षात्कार किया।
पचीस वर्ष में योगी बनकर ,
प्रण राष्ट्र चेतना ठान लिया।।

देश विदेश में घूम-घूमकर,
संस्कृति का ध्वज फहराया।
दीन- हीन की सेवा का व्रत,
ले प्रेम से सबको अपनाया।।

ब्रह्मचर्य तप त्याग तपस्या,
नव युवकों को यें तंत्र दिया।
स्वर्ग से सुन्दर अपने देश से,
सदभावना का मन्त्र दिया।।

प्रेरित किया नव युवकों को,
सारे जगत को सन्देश दिया।
लक्ष्य साहस से बड़ा नहीं है,
शिकागो में चरितार्थ किया।।

अमेरिका की धर्म-सभा में,
गुंजी थी ध्वनि सनातन की।
‘भाई- बहन’ सम्बोधन सुन,
चकित हुए सारे महामनिषी।।

वे भारत के सच्चे अगुआ थे,
रग- रग भरा स्वाभिमान था।
भारतीय दर्शन, संस्कृति का,
सारे जग को कराया ज्ञान था।।

युवा देश की सच्ची निधि है,
संस्कारित योग्य बनाये हम।
जन कल्याणक सपने देखें,
अंतर्मन की शक्ति जगायें हम।।

आह्वान विवेकानंद का जैसा,
वैसा लक्ष्य महान बनाये हम।
सारी जगती में सबसे अच्छा,
जगतगुरु भारत बनायें हम।।

भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’
शिक्षक सह साहित्यकार
इटावा उ.प्र.

यह भी पढ़ें : 

Similar Posts

  • जय जगदम्बे माँ | Jai Jagdamba Maa

    जय जगदम्बे माँ ( Jai Jagdamba Maa ) अम्बे माँ जगदम्बे मइया, तेरी शक्ति अपार है।मातु भवानी माँ कल्याणी, सुखी सकल संसार है।। शक्ति स्वरूपा मातु शारदे, जग का सारा ज्ञान दो।शैलपुत्री विघ्नविनाशिनी, मातु ब्रह्माणी मान दो।।दुर्गे मइया बहु शुभकारी, आभा हृदय प्रसार है।अम्बे माँ जगदम्बे मइया, माँ की शक्ति अपार है।। करें नित्य उर…

  • अद्वितीय

    अद्वितीय दर्शन की भाषा मेंकहा जा सकता हैदूसरा कोई नहींव्यवहार की भाषामें कहा जा सकता हैअकेला कोई नहींअपेक्षित सुधार व परिस्कार हो,और उसके हर कदम के साथसंतुलन का अनोखा उपहार होबाहरी दुनियां का भ्रमणतो केवल संसार समुद्र मेंआत्मा का भटकन है वहइसी में क्यों पागल बनाहमारा यह मन और जीवन हैजिस दिन हमें अन्तर केआनन्द…

  • मोल क्या दोगे | Mol kya doge

    मोल क्या दोगे ( Mol kya doge )    यूं ही बरसती नही बूंद बादल से याद है उसे सागर की गहराई छूकर भी ऊंचाई को हर कोई जमीनी धरातल को भूला नहीं करता… चुका दोगे ली गई कर्ज की दौलत को उस वक्त के एहसान का मोल क्या दोगे कम पड़ जायेगी तुम्हारी उम्र…

  • दिल के पास तुम रहते हो | Romance geet

    दिल के पास तुम रहते हो ( Dil ke paas tum rahte ho )     खिले चमन से महकते सदा बहारों से तुम रहते हो दिल जिगर दिलदार हो दिल के पास तुम रहते हो दिल के पास तुम रहते हो   नैनों से नेह धारा बरसती मोती बरसे प्यार भरे मनमीत हो प्रियतम…

  • अजनबी | Kavita Ajnabi

    अजनबी ( Ajnabi )   दौर कैसा आ गया, दूरियां लेकर यहां, अजनबी सी जिंदगी, छूप रहे चेहरे यहां।   सबको भय सता रहा, अजनबी बना रहा, रिश्तो के दीवानों को, क्या-क्या खेल दिखा रहा।   अपनेपन के भाव को, जाने क्या हवा लगी, अपनों से सब दूर हो, बन गए हैं अजनबी।   कोई…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *