कविता श्रृंखला हमारे शहर में

कविता श्रृंखला हमारे शहर में 

हमारे शहर में
बहुत सारे लोग
अल्पाहारी हैं साथ ही
शुद्ध शाकाहारी हैं.
वे लहसुन -प्याज नहीं खाते हैं
मगर रिश्वत खाने से
बाज़ नहीं आते हैं.
तल्ख़!
क्या तुमको पता है?
रिश्वत सरकारी है
रिश्वत सहकारी है
रिश्वत तरकारी है
रिश्वत खाने वाला ही एकमात्र
विशुद्ध शाकाहारी है…..

 

आर.पी सोनकर ‘तल्ख़ मेहनाजपुरी
13-ए, न्यू कॉलोनी, मुरादगंज,

जौनपुर-222001 ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हमारे शहर में | Hamare Shahar mein

Similar Posts

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • नई सुबह | Nayi Subah

    नई सुबह ( Nayi Subah ) रात की चादर में लिपटा एक सपना है,तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है। तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।तेरी हँसी की किरन…

  • मैं औरत हूँ | Kavita main aurat hoon

    मैं औरत हूँ ( Main aurat hoon )   मैं औरत हूँ मैं नारी हूँ मैं न चाहूँ मंदिरों में ग्रंथों में मैं पूजी जाऊँ   मैं तो बस इतना चाहूँ दिलों में सबके मैं बस जाऊँ   माधुर्य, ममता की मूरत कहलाऊँ धरती समान ‘गर जननी हूँ तो उसकी तरह न मैं रौंधी जाऊँ…

  • बादल प्यारे | Kavita Badal Pyare

    बादल प्यारे ( Badal Pyare )   जल मग्न होती यह धरती घिर आए जब जून में बादल काले काले बदरा प्यारे प्यारे उमड़ घुमड़ जब छाए बादल।। अंबर से जब बरसे मेघ अमृत खुशहाली छाए झूम के आए बरखा की बहार संग ये सावन पुकारे धरती तुमको प्रिय बादल।। त्राहि त्राहि जब होता जग…

  • कर्म से तू भागता क्यों | Kavita Karm

    कर्म से तू भागता क्यों ?   क्या बंधा है हाथ तेरे कर्म से तू भागता क्यों? पाव तेरे हैं सलामत फिर नहीं नग लांघता क्यों? नाकामियों ने है डराया वीर को कब तक कहां ? हार हिम्मत त्याग बल को भीख है तू मांगता क्यों ? मानता तू वक्त का सब खेल है बनना…

  • आश्रित | Aashrit

    आश्रित ( Aashrit )   कुछ चीजों पर अपना वश नही होता दिल पर हर बार काबू नही होता मुखवटे हर बार चढाये नही जाते आंसू हर बार छिपाए नही जाते गम का चश्मा चढ़ाया नही जाता हर बार दूरियां निभाई नही जाती लफ्जों को वापस पाया नही जाता टूटा हुआ रिश्ता निभाया नही जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *