तेरी मोहब्बत में

तेरी मोहब्बत में | Pyar par kavita

 तेरी मोहब्बत में 

( Teri mohabbat mein )

 

मोहब्बत का नशा मुझे ,
इस कदर छाने लगा है ,
कि सपनों में चेहरा ,
उसी का आने लगा है ,,

चेहरा जब भी दिखता है उसका,
मन में एक लहर सी छा जाती है,
उस समय जुबा खामोश होती है,
पर आंखें सब कह जाती हैं ,,

यह आंखें कहना तो और भी चाहती है,
पर कह नहीं पाती ,
तुम मुझसे दूर ना हो जाओ,
बस हर पल यह देखने से आंखें डर सी जाती हैं ,,

कभी चेहरे पर खुशी कभी
गम सा छा जाता है ,
तेरी एक छोटी सी मुस्कुराहट से,
मेरा संसार ही बदल जाता है ,,

तू मजाक करती है ,
मैं सच मान लेता हूं ,
तेरी छोटी सी शैतानियां को,
मैं अपना प्यार मान लेता हूं ,,

अब होठों पर मेरा उसी का
नाम रहता है ,
चेहरा कुछ भी कहे पर दिल
पे पहरा उसी का रहता है,,

कलम चलती है ,
मगर रुक जाती है ,
तेरे रुठ जाने से ना जाने क्यों,
मोहब्बत और बढ़ जाती है ।

लेखक : कुमार संजय

( चम्बा हिमाचल प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

प्यार करता हूँ | Pyar Kavita

Similar Posts

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • जागरूकता ही कैंसर बचाव | Cancer Jagrukta par Kavita

    जागरूकता ही कैंसर बचाव ( Jagrukta hi cancer bachao )    पूरे विश्व में बढ़ रही है आज तिव्रता से यह बिमारी, इम्यून सिस्टम कम कर देती कोशिकाओं में सारी। बन जाती फिर कैंसर जैसी वही लाइलाज़ बिमारी, इसलिए वक़्त से उपचार ले लेवें नर चाहें हो नारी।। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाके रखें जो है…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal ) *** ओ रे ! काले काले बादल, बरस जा अब, सब हो गए घायल ! धरती अंबर आग उगल रहे, ऊष्मा से ग्लेशियर पिघल रहे! सूख गए हैं खेतों के मेड़, बरसो जम कर- अब करो न देर । ओ रे ! काले काले बादल… बरसो … हर्षे बगिया, हर्षे मुनिया।…

  • माँ | Maa Ke Upar Kavita

    माँ ( Maa )   खिली धूप से चमक रहे थे उसके बाल अनुभव की सिकुड़न रहती उसके माथे पर कड़वा तीखा बोलने की ताकत उसके लब पर मुस्कुरा कर फिर आ जाती तेरे एक बुलाने पर रिश्तो के ताने-बाने में उलझी रहती जीवन भर तरतीब से रखा हुआ सामान उसके होने का एहसास कराता…

  • पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

    पता नहीं क्यों ( Pata nahi kyon )    घर छोटा कमरे भी कम थे रिश्ते नाते सब चलते थे फिर भी प्रेम बाकी था पता नहीं क्यों पति-पत्नी में प्यार बड़ा था एक दूजे को खूब समझा था आज खड़े हैं कोर्ट के द्वारे पता नहीं क्यों बहन भाई के झगड़े होते थे आपस…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *