तुम्हें जिस घड़ी

तुम्हें जिस घड़ी | Tumhen Jis Ghadi

तुम्हें जिस घड़ी

( Tumhen Jis Ghadi )

तुम्हें जिस घड़ी चश्मे नम देखते हैं।
दिल ए मुज़तरिब में अलम देखते हैं।

निगाहों से दिल की जो देखो तो जानो।
तुम्हें किस मुह़ब्बत से हम देखते हैं

नज़रबाज़ हम को समझ ले न दुनिया।
ह़सीनों को हम यूं भी कम देखते हैं।

अ़दू को भी देखेंगे मिलने दो फ़ुर्सत।
अभी दोस्तों के करम देखते हैं।

कहीं प्यार मिलता नहीं देखने को।
हर इक घर में बस अब रग़म देखते हैं।

रहें दूर या रब वो हर इक बला से।
जो ख़्वाबों में ज़र के इड़म देखते हैं।

फ़राज़ उनके चुंगल से अल्लाह बचाए।
जो अच्छाईयों में भी ज़म देखते हैं।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

जाइए सो जाइए | Jayie so Jayie

Similar Posts

  • काशाना मंज़ूर हुआ

    काशाना मंज़ूर हुआ तेरे दिल का अब हमको हर काशाना मंज़ूर हुआतेरी ज़ुल्फ़ों के साये में मर जाना मंज़ूर हुआ उठने लगीं हैं काली घटायें छलके हैं जाम-ओ-साग़रऐसे आलम में तुझको भी बलखाना मंज़ूर हुआ महकी महकी गुलमेंहदी है चाँद सितारे भी रौशनऐसे मौसम में उनको भी तरसाना मंज़ूर हुआ लहराते हैं ज़ुल्फें हमदम हर…

  • हमारी जान न लो | Hamari Jaan na Lo

    हमारी जान न लो हमारा दिल तो लिया अब हमारी जान न लोअज़ाब इतना बड़ा सर पे मेहरबान न लो मुकर न जायें किसी रोज़ हम मुहब्बत सेहमारे सब्र का इतना भी इम्तिहान न लो करो तो जंग मुसीबत से तुम अकेले भीयूँ बार बार हमें इसके दर्मियान न लो वफ़ा का ज़िक्र हमारा कहीं…

  • मिली जब से मुहब्बत

    मिली जब से मुहब्बत मिली जब से मुहब्बत हम सफ़र की बात करते हैंहुईं पूरी मुरादें , रहगुज़र की बात करते हैं बड़े नादान है अब पूछते दिल में हमारे क्याये दिल हम हार बैठे अब जिगर की बात करते हैं सफ़ीना आज मेरा जब फँसा है इस भँवर में तोकरें हम याद रब को…

  • वो सपनों में आकर सताने लगे हैं

    वो सपनों में आकर सताने लगे हैं वो सपनों में आकर सताने लगे हैंमेरी धड़कनों को बढ़ाने लगे हैं बनाया था तिनकों से जो आशियानाअदू आके उसको जलाने लगे हैं क़यामत कहीं आ न जाए यहाँ परसितमगर को हम याद आने लगे हैं ज़माने ने ठोकर लगाई है उनकोतभी होश उनके ठिकाने लगे हैं कहीं…

  • चुनावी वादे | लुगाई मिलेगी

    लुगाई मिलेगी ( Lugai Milegi ) चुनावी समर में मलाई मिलेगी, कुंवारे जनों को लुगाई मिलेगी ! करा दी मुनादी नेता जी ने घर घर, बूढ़ों को भी सहरा सजाई मिलेगी ! जिताकर हमे जो दिलाएगा कुर्सी, लगी घर में लाइन सगाई मिलेगी ! दुखी है जो घर में भी बेगम सगी से, पड़ोसन हसीं…

  • अंजुमन हम सजा के बैठ गये | Anjuman Shayari

    अंजुमन हम सजा के बैठ गये ( Anjuman Hum Saja ke Baith Gaye )    अंजुमन हम सजा के बैठ गये वो भी पहलू में आके बैठ गये वो तसव्वुर में आके बैठ गये हम भी बोतल सजा के बैठ गये हमसे करते हो प्यार जब पूछा बस वो नज़रें झुका के बैठ गये होश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *