उदासियाँ

उदासियाँ | Udasiyan

उदासियाँ

( Udasiyan )

बैठी हैं हर क़दम पे डगर पर उदासियाँ
कैसे हो अब गुज़र, मेरे दर पर उदासियाँ

मायूस होके लौटे जो उनकी गली से हम
छाईं हमारे क़ल्ब-ओ-जिगर पर उदासियाँ

क्या हाल आपसे कहें क़हर-ए-खिज़ां का हम
सूखी है डाल-डाल शजर पर उदासियाँ

दिखता नहीं लबों पे तबस्सुम किसी के अब
छाई हुई हैं सबकी नज़र पर उदासियाँ

वक़अत रही न आज हुनरमंद की कोई
पसरी हुईं हैं यूँ ही हुनर पर उदासियाँ

बदली है यूँ फ़ज़ा कि सिसकती है साँस-साँस
बोझिल हैं शाम और हैं सहर पर उदासियाँ

हासिल कहाँ किसी को है मीना सकूँ कि अब
फिरता है हर बशर लिए सर पर उदासियाँ

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बदलते हैं | Best Ghazal Lines in Hindi

    बदलते हैं ( Badalte hain )   बदलती शाम सुबहें और मौसम भी बदलते हैं बुरे हालात हों तो दोस्त हमदम भी बदलते हैं। लगाता ज़ख़्म वो हर बार हंस हंस के मुझे यारों नयी हर चोट पर हर बार मरहम भी बदलते हैं। कभी थी सल्तनत जिनकी वो पसमंजर में हैं बैठे बड़ी हैरत…

  • गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

    गुज़र जाते हैं ( Guzar jaate hain )   पल रहे क़ल्ब में मलाल गुज़र जाते हैं आते जब नव्य,विगत साल गुज़र जातें हैं ॥ रंज शिकवे शिकायतें भी कही दम भर के जश्न के साथ बहरहाल गुज़र जातें हैं ॥ शादमानी थी रही या कि रही ये नुसरत ताज़े वादों के संग हाल गुज़र…

  • खेल ये है तमाम रोटी का | Roti

    खेल ये है तमाम रोटी का ! ( Khel ye hai tamam roti ka )    सबसे ऊँचा मुक़ाम रोटी का हर कोई है गुलाम रोटी का अर्ज़ है सबके वास्ते कर दे ऐ ख़ुदा इंतज़ाम रोटी का मुफ़लिसों के लबों पे रहता है ज़िक्र बस सुब्ह ओ शाम रोटी का और कोई न कर…

  • न आज़माओ तुम | Na Aazamao Tum

    न आज़माओ तुम ( Na Aazamao Tum ) बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ…

  • श्वान-व्यथा (दर्द-ए-कुत्ता)

    श्वान-व्यथा (दर्द-ए-कुत्ता) हम इंद्रप्रस्थ के रखवाले,यह धरा हमारे पुरखों की ।हमने देखे हैं कई बार,शासन-सत्ता सुर-असुरों की ।। हमने खिलजी को देखा है,देखा है बिन तुगलक़ को भी ।देखा है औरंगज़ेब औरगज़नी, ग़ोरी, ऐबक को भी ।। तैमूर लंग जैसा घातक,नादिर शाह भी देखे हैं ।अब्दाली से अंग्रेजों तक,की सत्ता नयन निरेखे हैं ।। अब…

  • काशाना मंज़ूर हुआ

    काशाना मंज़ूर हुआ तेरे दिल का अब हमको हर काशाना मंज़ूर हुआतेरी ज़ुल्फ़ों के साये में मर जाना मंज़ूर हुआ उठने लगीं हैं काली घटायें छलके हैं जाम-ओ-साग़रऐसे आलम में तुझको भी बलखाना मंज़ूर हुआ महकी महकी गुलमेंहदी है चाँद सितारे भी रौशनऐसे मौसम में उनको भी तरसाना मंज़ूर हुआ लहराते हैं ज़ुल्फें हमदम हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *