उम्मीदों भरा नया साल
उम्मीदों भरा नया साल
उम्मीदों भरा नया साल
खूब आता है मन में ख्याल।
ढेर सारी आशाएं हैं
जिंदगी की अभिलाषाएं हैं ,
शायद जिंदगी हो जाए खुशहाल
उम्मीदों भरा नया साल।।
अधूरे सपने इस साल हों पूरे
वक्त बुरा कब तक, जब हम नहीं है बुरे
खुशियां जरूर मिलेंगी
जिंदगी जरूर खिलेगी ,
बदलेगा मौसम का हाल
उम्मीदों भरा नया साल।।
किस्मत कब तक रुलाएगी
इस बार जरूर पास आएगी,
आशाओं का फूल खिलेगा
नया सवेरा फिर मिलेगा
बदलेगा सुर और ताल
उम्मीदों भरा नया साल।।








