काहे के नववर्ष ? ( भोजपुरी भाषा में )

मिलता कैसे सहारा नये साल में

मिलता कैसे सहारा नये साल में

मिलता कैसे सहारा नये साल में
कर रहे सब किनारा नये साल में

चमके किस्मत का तारा नये साल में
कर दो कुछ तो इशारा नये साल में

भर गया दिल हमारा उमंगों से अब
देखा ऐसा नजारा नये साल में

कोई तरकीब ऐसी लगा लीजिये
हो सुकूँ से गुज़ारा नये साल में

याद होगें तुम्हें दिन मुलाकात के
कैसे अब तक पुकारा नये साल में

आसमां ने चमन ओस से भर दिया
प्यार शायद उतारा नये साल में

माँ से अपनी किनारा मैं कैसे करूँ
जिसका हूँ मैं दुलारा नये साल में

उससे जीवन हमारा है आनंद मय
प्रीत नदिया की धारा नये साल में

किस कदर ये प्रखर आज बेताब है
कोई आये हमारा नये साल में

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • पिंजरे का पंछी | Gazal Pinjre ka Panchhi

    पिंजरे का पंछी ( Pinjre ka panchhi )   हुस्न के ज़ेवर यूँ मत खोल कर दे मेरी दुनिया गोल पहले बाल-ओ- पर को तोल फिर पिंजरे का पंछी खोल फिर देगी गुफ़्तार मज़ा कुछ तो इस में शीरीं घोल मौसम करता सरगोशी क्या है इरादा कुछ तो बोल फिर होगी मदहोश ग़ज़ल जाम उठा…

  • क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआ

    क्या हुआ कैसे हुआ क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआजो हुआ वो था नहीं सोचा हुआ फिर से रस्ते पर निकल आए हैं लोगफिर से देखा वो ही सब देखा हूआ दर्द तन्हाई अंधेरा सब तो हैंमैं अकेला तो नहीं बैठा हुआ उड़ गयी उल्फ़त किसी दीवार सेधूप में धुंधला गया लिख्खा हुआ इक रियासत…

  • अपना लिया बेगाने को | Ghazal Apna Liya

    अपना लिया बेगाने को ( Ghazal Apna Liya Begane ko ) मैंने देखा है न बोतल को न पैमाने को शैख आते हैं मगर रोज़ ही समझाने को जाम पर जाम दिये जायेगी जब उनकी नज़र कौन जा सकता है इस हाल में मैख़ाने को निकहत-ओ-नूर में डूबी हुई पुरक़ैफ फ़िज़ा इक नया रंग सा…

  • उनके होंठों पे थी हंसी कल शब

    उनके होंठों पे थी हंसी कल शब उनके होंठों पे थी हंसी कल शब।रोशनी सी थी तीरगी कल शब। चांद उतरा था अपने आंगन में।हम पे बरसी थी चांदनी कल शब। कुछ क़दम भी हमारे बहके थे।कुछ हवा भी थी मधभरी कल शब। जो भी कहना था कह दिया उनसे।आ गई काम मयकशी कल शब।…

  • कृष्ण कन्हाई | Krishna Ghazal

    कृष्ण कन्हाई ( Krishna Kanhai )    किशन बाँसुरी तूने जब भी बजाई तिरी राधिका भी चली दौड़ी आई नहीं और कुछ देखने की तमन्ना तुम्हारी जो मूरत है मन में समाई हुई राधिका सी मैं भी बाबरी अब कथा भागवत माँ ने जब से सुनाई रहे भक्त तेरी शरण में सदा जो भंवर से…

  • किधर जाता है

    किधर जाता है राह-ए-उल्फ़त से परेशान, किधर जाता हैअपनी मंज़िल से भी अनजान किधर जाता है झूठ से हार के नादान किधर जाता हैमार के अपना तू ईमान किधर जाता है बिक रहा हूँ सरे बाज़ार तेरी शर्तो परदे के मुझको तू ये नुक़सान किधर जाता है तेरी यादों का उठा था जो मेरे सीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *