उठे जब भी कलम

उठे जब भी कलम

उठे जब भी कलम

*****

लिखेंगे सच सच हम,
खाएं सब कसम!
लाज साहित्य की बचायेंगे,
किसी प्रलोभन में न आयेंगे।
न बेचेंगे अपनी कलम,
लेखनी से जनांदोलन छेड़ेंगे हम।
उठाएंगे बेबस मजदूरों की आवाज,
चाहे महिलाओं की मान सम्मान की हो बात।
भ्रष्टाचार रूपी दानव को-
लेखनी के दम पर हराएंगे,
किसानों की बात भी संसद तक पहुंचायेंगे।
सोशल मीडिया का लेकर साथ-
स्याही का दम दिखाएंगे,
मां सरस्वती का नाम लेकर-
जब भी कलम उठाएंगे;
क्रांति क्रांति और सिर्फ क्रांति लायेंगे।
भ्रांति और अंधविश्वास को जड़ से मिटाएंगे,
गरीब मजदूर किसान जवान को-
उनका हक दिलाएंगे।

✍️

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/kisano-ki-sun-le-sarkar/

Similar Posts

  • बचपन लौटा दो | Kavita Bachpan lauta do

    बचपन लौटा दो ( Bachpan lauta do ) मुझे मेरा बचपन लौटा दो, बालपन का पौधा महका दो, आंगन की किलकारियां गुनगुना दो, दादी की पराती सुना दो, मां का आंचल ओढ़ा दो, पापा के खिलौने ला दो, बैग का बोझ घटा दो, कागज का नाव तैरा दो, कान्वेंट से गुरुकुल पहुंचा दो । एकलव्य…

  • सावन मनभावन | Sawan Manbhavan

    सावन मनभावन ( Savan Manbhavan ) झूम झूम के सावन आया, घूम-घूम के खुशियां लाया। झन~झन करे झंकार , आवारा बदरा बरसाया। घन-घन गरजती बौछारें धूम धड़का कर धमकाए l गर्जन-तर्जन करे दामिनी, पुलक-पुलक पुलकाए l चढ़ गई मौज बदरा को, तो नदिया भर-भर लाये। नाले-डबरे सारे भर गए, गली में पानी बहता जाए l…

  • नमन | Naman

    नमन ( Naman )   भारत की प्राचीनता ही उसकी महानता है बहुआयामी शोध मे ही उसकी परिपक्वता है चंद्रयान का चांद पर उतरना नव आरंभ है गतिशीलता इसमें पुरातन से ही प्रारंभ है.. चौदह लोकों तक भ्रमण वर्णित है शास्त्रों मे नभ से पताल तक सब अंकित है शब्दों मे यह तो नव प्रभात…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Kavita -जीवन अमृत

    जीवन अमृत (Jeevan Amrit ) ** बाद मुद्दत के एक ख्याल आया है जिंदगी से उठा एक सवाल आया है हमने कैसे कांटे बोये कैसे काटा यह जीवन कैसे हम ने बाग लगाए कैसे पाए थे कुछ फल ** भीगी चुनरिया जब फागुन में कैसे हमने रंग चढ़ाएं धानी रंग में रंगा स्वयं को इंद्रधनुष…

  • मोक्ष की ओर बढ़ें | Moksh

    मोक्ष की ओर बढ़ें! ( Moksh ki ore badhen )   हे ! उसकी कृपा बरसे, दुनिया सदा हरषे। आकर के जग में, प्रभु की शरण में, मोक्ष की ओर बढ़ें। हे! उसकी कृपा बरसे, दुनिया सदा हरषे। साँसों के तारों से, जीवन की धारों से, मिलके जहां से चलें । हे ! उसकी कृपा…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *