Vidyarthi

विद्यार्थी | Vidyarthi

विद्यार्थी

( Vidyarthi ) 

 

तैयारियां करते रहो इम्तिहानों की
दौड़ भी तो लंबी है जिंदगी की
और है वक्त बहुत कम
जिम्मेदारियों का साथ ही बोझ भी तो है…

बिके हुए हैं पर्यवेक्षक भी
तिसपर , चिट भी है और की जेब मे
आपके हालात का मोल नही यहां
प्रतिस्पर्धा के इस जंग मे
ढाल भी तुम्हारी ,प्रहार भी तुम्हारा …

कहने मात्र को विद्यार्थी हो तुम
एक संसार की उम्मीद भी हो तुम
किसी का स्वप्न ,किसी की हो तुम
वसीयत भी छोड़नी है तुम्हे
कल की बुनियाद भी हो तुम….

चुकाना है मोल ममता का
पोछने हैं आंसू तात के
चुकाना है राखी का कर्ज भी
पड़ोस से समाज तक
समाज से देश तक
जमी हैं निगाहे सभी की तुम्ही पर…

पल भर भी फुरसत नहीं
कल की भी तैयारियां करते रहो
दौड़ है लंबी
और वक्त बहुत कम…….

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अंतर्मन | Antarman

Similar Posts

  • शेर की चार लाइनें | Hindi poems

    शेर की चार लाइनें   1 मोहब्बत में मिलावट, थोड़ी सी कर ली है कुछ ऐसे। नमक का स्वाद लेकर के, मिठाई बन गयी जैसे। थोड़ा खट्टा है थोड़ा चटपटा सा, लग रहा है ऐसे, कि मानो चाय के कुल्लढ मे काफी, पी लिया जैसे।   2 शुरू करने से पहले सारी बातें साफ कर…

  • मेरे खुदा | Poem Mere Khuda

    मेरे खुदा ( Mere Khuda )    सुन मेरे खुदा सुन मेरे मौला मेरे परवर दिगार। सारी दुनिया के रखवाले सारे जग के करतार। दीनबंधु दुखहर्ता हे भक्तों के स्वामी प्रतिपाल। खुशियों के दीप जला मौला कर दे मालामाल। चराचर स्वामी सुन ले ईश्वर अंतर्यामी सुन ले। शरण पड़ा हूं तेरी प्रभु फरियाद जुबानी सुन…

  • पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन रक्षा | Paryavaran Kavita

    पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन रक्षा ( Paryavaran suraksha hi jeevan raksha )   पर्यावरण की रक्षा से जीवन सुरक्षित करना होगा हरियाली के उत्कर्ष से देश हित में बढ़ना । होगा   हिंदुस्तान से मोहब्बत है तो आओ दिखलाओ पर्यावरण सुरक्षित कर जीवन जोत जलाओ   पर्यावरण सुरक्षा का पूर्ण ज्ञान देता है हम सबको…

  • नैनो का अंदाज़ जुदा | Nain par Kavita

    नैनो का अंदाज़ जुदा ( Naino ka andaz juda)    आंखें सबकी एक जैसी देखने का अंदाज़ जुदा। नज़ाकतें भांति भांति की नजरें होती जब फिदा। कोई तिरछी नजरें झांके टिक टिक नजर गढ़ाए। ललचाई आंखों से कोई मन ही मन मलाई खाए। नेह सी आंखों से झरते अनमोल मोती प्यार भरे। खुल जाते दिल…

  • Kavita | जय मां कालरात्रि

    जय मां कालरात्रि ( Jay Maa Kalratri )   कालरात्रि रूप में करती मां दुष्टों का संहार विकराल रूप माता का दैविक शक्ति अपार   खड्ग खप्पर हाथ में ले त्रिशूल भाला शमशीर रक्तबीज  संहारिणी  हरति जन जन की पीर   कालरात्रि  कालीका  रणचंडी  शक्ति रूप साधक पर करती कृपा धरकर रूप अनूप   प्रेत…

  • स्वतंत्रता

    स्वतंत्रता   नभ धरातल रसातल में ढूंढ़ता। कहां हो मेरी प्रिये  स्वतंत्रता।। सृष्टि से पहले भी सृष्टि रही होगी, तभी तो ये बात सारी कहीं होगी, क्रम के आगे नया क्रम फिर आता है, दास्तां की डोर बांध जाता है।। सालती अन्तस अनिर्वचनीयता।।                        …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *