Nain par Kavita

नैनो का अंदाज़ जुदा | Nain par Kavita

नैनो का अंदाज़ जुदा

( Naino ka andaz juda) 

 

आंखें सबकी एक जैसी देखने का अंदाज़ जुदा।
नज़ाकतें भांति भांति की नजरें होती जब फिदा।

कोई तिरछी नजरें झांके टिक टिक नजर गढ़ाए।
ललचाई आंखों से कोई मन ही मन मलाई खाए।

नेह सी आंखों से झरते अनमोल मोती प्यार भरे।
खुल जाते दिल के दरवाजे लगते नजारे हरे भरे।

लाल-लाल आंखें बरसाती नैन तीर अंगारों के।
कारे कजरारे नैन बुलाते मौसम कई बहारों के।

कौतूहल भरी सी आंखें विस्मित करें जादूगरी।
झील सी आंखें लगती उतर आई हो कोई परी।

गुलाबी सी मदमाती सी नशे में होकर चूर नजर।
खुशियों में झूम उठता नाचता गाता सारा शहर।

नैनों के अंदाज निराले अंगार भी बरसे प्यार भी।
आंखों आंखों में बातें होती भाव भरी रसधार भी।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

 

Similar Posts

  • ईमान चाहिए | Iman Chahiye

    ईमान चाहिए! ( Iman chahiye )   रहने के लिए सबको मकान चाहिए, रोजी – रोटी के लिए दुकान चाहिए। फिसड्डी बनके घर में बैठना ठीक नहीं, तन मन को भी थोड़ी थकान चाहिए। तलवा चाटते रहना ये ठीक भी नहीं, सच पूछिए शिक्षा की उड़ान चाहिए। एक दिन हमारी साँसों का होगा हिसाब, साक्षी…

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

  • तुझसे शर्माना और तुझसे मुस्कुराना

    तुझसे शर्माना और तुझसे मुस्कुराना कुछ मुस्कूराना चाहता हू हाँ तेरी बातो पर खुलकर हसना चाहता हू तेरी खिलखिलाते हुए चेहरे को देखकर मै मुस्कुराना चाहता हूं मै शर्माना चाहता हू तेरी मासूम चेहरे को देखकर तेरी मद‌होश भरी बातो पर तेरी शैतानी भरी हाथो के इधर उधर छुअन से शर्माकर अपने चेहरे पर हाथ…

  • क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां

    क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां ******** साजिश की बू आ रही है घड़ी घड़ी उसकी याद आ रही है इंतजार करके थक गया हूं फिर भी नहीं आ रही है। क्या ऐसा करके मुझे सता रही है? क्या कहूं ? साजिश की बू आ रही है यूं ही तो नहीं मुझे तड़पा रही है…

  • परिणय बेला | Parinay Bela

    परिणय बेला ( Parinay Bela ) भांवर संकल्पों से,निखर रही परिणय बेला हिंदू धर्म वैवाहिक बंधन, मनुज जीवन दिव्य श्रृंगार । द्वि पथिक दृढ़ प्रतिज्ञा, हर पल संग आनंद बहार । परस्पर समर्पण पराकाष्ठा, अंतर उद्गम आनंद नवेला । भांवर संकल्पों से, निखर रही परिणय बेला ।। वैदिक संस्कृति वैवाहिकी, जन्म जन्मांतर आत्मिक संबंध ।…

  • सावन | Sawn par Kavita

    सावन ( Sawan ) सावन सरस सुखमय सुधा बरसा रहा, कलियन के संग मधुकर बहुत हर्षा रहा।।   नभ मेघ गर्जत दामिनी द्युतिया रही, प्रिय कंत केहि अपराध बस न आ रहा।।   ज्येष्ठ की सूखी धरा तरुणित हुयी, मोरनी संग मोर बहु सुख पा रहा।।   बारिश की शीतल बूंदें तन जला रही, हे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *