स्वतंत्रता

स्वतंत्रता

स्वतंत्रता

 

नभ धरातल रसातल में ढूंढ़ता।

कहां हो मेरी प्रिये  स्वतंत्रता।।

सृष्टि से पहले भी सृष्टि रही होगी,

तभी तो ये बात सारी कहीं होगी,

क्रम के आगे नया क्रम फिर आता है,

दास्तां की डोर बांध जाता है।।

सालती अन्तस अनिर्वचनीयता।।

                         कहां हो0

 

मौन की बातें कहां जाती लिखी,

ठोस द्रव हवा में भी तूं ना दिखी,

तुझको पाने में विफल सब तंत्र है,

ये समूची सृष्टि ही परतंत्र है ।।

अब तक प्रसरित हो रही है अनृतता।।

                             कहां हो0

 

भ्रूण में आया तो मुक्ति ठान ली,

बाहर ले चल सारी बातें मान ली,

यहां पर आकर भी न कुछ कर सका,

अपने मन से जी सका न मर सका।।

वेध जाती है मेरी परकीयता।।

                      कहां हो0

 

त्रय प्रकृति पुरुषार्थ अभिलाषा बड़ी,

सड़ गया तन वासना पर न सड़ी,

उषा सांध्य दिवस रैन यही क्रम चलेगा

कली पुष्प बीज पेड़ पुनः पुष्प खिलेगा

शेष कब जागेगी ये आत्मीयता।।

                        कहां हो0

 

❄️

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

बटवारा

 

 

 

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस माता पर आस्था का सुखद सौपान हैं ।भुवाल माता पर विश्वास , आस्था ,श्रद्धा ,अनाशक्त साधना का पहला सौपान हैं ।मन की मजबूरियों का यही तो निदान हैं ।उजला बनाती मन को आस्था की धाराभटकते पथिक को मिलता माताके स्मरण से शीघ्र किनाराअपने से होती अपनी हो होअपने…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • ख्याल | Khyal

    ख्याल ( Khyal )  दिल में खयालों का तूफान है पर, हकीकत की ओर ही रुझान है चीज़े कुछ संभालती है, तो कुछ हाथ से फिसल भी जाती हैं जिंदगी का यह मोड़ कभी दोस्त बन जता है तो कभी दुश्मन सा सताता भी है कुछ बाते समझ में नहीं आती लेकिन जिम्मेदारीयोँ की ओर…

  • बेहतर | Hindi Poem Behtar

    बेहतर ( Behtar ) धन की मदद नही कर सकते किसी की उसकी वैचारिक मदद तो कर ही सकते हो ज्ञात है कि कोई मार्ग से भटक रहा है तो उसे सही राह का ज्ञान दे हि सकते हो आपने भी तो किसी से सीखा ही है कुछ न कुछ तो आप भी किसी को…

  • ए ख़ुदा तूने दी कैसी जिंदगी है

    ए ख़ुदा तूने दी कैसी जिंदगी है     ए ख़ुदा तूने दी कैसी जिंदगी है! हर घड़ी गम की रवानी ही  मिली है   इस जहां में मेरा कोई  भी नहीं तो रोज़ राहें अपनी तो तन्हा भरी है   कोई तो मेरा बना दें आशना तू शहर में हर सूरत ए रब अजनबी…

  • पूनम का चांद | Poonam ka Chand

    पूनम का चांद ( Poonam ka chand )    आसमान का चांद आज कुछ ऐसा चमचमा रहा है मानो नहा कर चांदनी से बिल्कुल अभी आ रहा है। ए चंदा, चांदी से चमक कर चले हो किस ओर कहीं मिलने तुमसे आज आने वाला है कोई चकोर। फूलों की डाली से झांकते ऐसे लग रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *