ग़ज़ल सम्राट विनय साग़र जी

विनय साग़र जी

वही उस्ताद हैं मेरे ग़ज़ल लेखक विनय साग़र
जिन्हें है जानती दुनिया ग़ज़ल सम्राट साग़र जी

हमारी भी ग़ज़ल की तो करें इस्लाह साग़र जी
उसी पथ पर सदा चलता करें जो चाह साग़र जी

बड़ा अनभिज्ञ हूँ मैं है नहीं कुछ ज्ञान भी मुझको
मगर हर पथ की बतलाते मुझे हैं थाह साग़र जी

शरण में आपकी रहकर सदा उस्ताद है माना
यहाँ मुझको पहुँचने में लगे हैं माह साग़र जी

सभी ग़ज़लें नहीं होती हैं मेरी आज भी सुंदर
बढ़ाते हौसला मेरा लिखे जो वाह साग़र जी

नहीं भटके कभी भी शिष्य उनके राह से अपनी
बताते शिष्य सब उनके करें परवाह साग़र जी

बहुत ही दूर था मैं तो ग़ज़ल की दोस्त दुनिया से
यहाँ आया हूँ जब पकड़े हैं मेरी बाँह साग़र जी

विधा कोई न बाक़ी है न जिसका ज्ञान हो उनको
सभी छन्दों की दिखलाते हैं हमको गाह साग़र जी

सँभलकर चल प्रखर थोडा इधर की है डगर टेढ़ी
दिखाते हैं सदा मुझको सुगम वह राह साग़र जी

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दिल में हमारे आज भी

    दिल में हमारे आज भी ( ‘वाचाल’ ग़ज़लमतलआ छोड़कर सारे अश्आर तिटंगे ) दिल में हमारे आज भी अरमान पल रहा हैयूँ मानिए कि दिल को ये दिल ही छल रहा है रंगे-निशात झेला बारे-अलम उठा करना जाने किस बिना पर ये साँस चल रहा हैजुड़ता है टूट-टूट कर फ़िर-फ़िर संभल रहा है वो पूछते…

  • शिकायत न शिकवा | Ghazal Shikayat na Shikwa

    शिकायत न शिकवा ( Shikayat na Shikwa ) चलो अब रहा तुम से वादा हमारा, पलटकर ना तुमको देखेंगे दोबारा ! मुसीबत में डाले खुदी को खुद से, दिखाया मुहब्बत ने कैसा नज़ारा ! टूटे है कहाँ से कैसे हम बताये, हुआ कैसा दिल का ख़सारा ख़सारा ! नहीं है शिकायत न शिकवा किसी से,…

  • सुना दी हमने | Suna di Hamne

    सुना दी हमने ( Suna di Hamne ) शम्अ उल्फ़त की जला दी हमनेपर सज़ा दिल को सुना दी हमने राह हमदम की सजा दी हमनेउनकी दुनिया ही बसा दी हमने रोशनी की थी जिन्होंने शब भरउन चरागों को दुआ दी हमने बन गया ग़ैर ज़माना लेकिनयार की यारी निभा दी हमने दौर-ए-हिज़्रा में भी…

  • उसी के दिल में | तरही ग़ज़ल

    उसी के दिल में ( Usi ke dil me ) उसी के दिल में बसी मेरी जान थोड़ी है अकेली मुझपे वही मेहरबान थोड़ी है हँसी-मज़ाक है , वो बदज़बान थोड़ी है कि मुझसा उसका कोई क़द्रदान थोड़ी है सभी ने हुस्न की मलिका उसे कहा है यहाँ हमारा एक ये तन्हा बयान थोड़ी है…

  • हो रही है | Ho Rahi Hai

    हो रही है ( Ho Rahi Hai ) कहीं उल्फ़त ही उल्फ़त हो रही है।कहीं नफ़रत ही नफ़रत हो रही है। कहीं आराम से सोते हैं लीडर।कहीं मेह़नत ही मेह़नत हो रही है। उन्होंने ह़ाल क्या पूछा हमारा।मुसर्रत ही मुसर्रत हो रही है। न रोटी है न पानी है न बिजली।मशक़्क़त ही मशक़्क़त हो रही…

  • हमने देखा है | Humne Dekha Hai

    हमने देखा है मुस्कुराते गुलाब की मानिंद।हर ख़ुशी है शराब की मानिंद। हमने देखा है ग़ौर से इसको।ज़िन्दगी है ह़बाब की मानिंद। धुन है गर आसमान छूने की।बनिए ज़िद्दी उ़क़ाब की मानिंद। कैसे ढालूं मैं हाय रे ख़ुद को।चश्मे-जानां के ख़्वाब की मानिंद। कोई सानी ही जब नहीं उनका।किसको लिक्खूं जनाब की मानिंद। मिल न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *