विष प्याला

Hindi Poetry | Hindi Kavita | Hindi Poem -विष प्याला

विष प्याला

( Vish Pyala )

 

क्रूर हृदय से अपनों ने, जीवन भर  दी  विष प्यालों में।
जबतक आग को हवा दी तबतक,शेर जला अंगारों में।
कोमल मन के भाव  सभी, धूँ  धूँकर तबतक  जले मेरे,
जबतब प्रेम हृदय से जलकर,मिट ना गया मन भावों से।

 

**
नगमस्तक भी रहा तभी तक, जबतक मन में प्रीत रहा।
क्रूर थे मन के भाव सभी के , जाना तब मुझे तीर लगा।
सारे  दृश्य  उभर  नयनों  में,  छल के राज खोलते अब,
बात  समझ  में आई  तबतक,  शेर  बिका   भंगारों  में।

 

**
क्रोध नयन से फूट पडे, प्रतिशोध की ज्वाला धँधक उठी।
समर  भूमि  में खडा पार्थ सा,  अपनों  से  मन विरत हुई।
क्या  मै  विष को पीकर के ,शिव शम्भू का गुणगान करू,
या  फिर  सारे  मोह  त्याग  कर, जैन मुनि सा ध्यान धरू।

 

**
या  मै  योगी  बन  कर  भटकू, नटवर  नागर मीरा  सा।
या  कौटिल्य  बनू  हे  राघव,  नाश  करू घन नन्दों  का।
जलता  मन  तन  तपता  मेरा, भाव भी  लहू लुहान हुए,
नयनों से नीर रस  बरसते  ऐसे,  जैसे ज्वाला  फूट  पडे।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : 

Hindi poem on Bazaar | Hindi Kavita -बाजार

 

 

Similar Posts

  • प्रियवर

    प्रियवर   मेरे तन मन प्रान महान प्रियवर। प्रात:सांध्य विहान सुजान प्रियवर।।   इस असत रत सृष्टि में तुम सत्य हो, नित नवीन अनवरत पर प्राच्य हो, मेरे अंतस में तुम्हारा भान प्रियवर।।प्रात:०   ललित वीणा तार तुमसे है सुझंकृत, ये षोडस श्रृंगार तुमसे है अलंकृत, प्रेयसी का मान स्वाभिमान प्रियवर।।प्रात:०   प्रणयिका बन चरण…

  • माई | Mai

    माई ( Mai )   आओ शिवानी, सुनो शिवानी  दर्द में डूबी मेरी कहानी तब, तड़प उठा था मेरा हृदय चारों ओर  धुंधल के छाए थे जब बेमौत मरी मेरी ममता को  हाथों में लोग उठाए थे कुएं से लाश निकाले थे  अग्निशमन दल के लोग वो निकले थे बेमौत मरी वह अबला थी कह…

  • मृत्यु का भोज | Mrityu bhoj par kavita

    मृत्यु का भोज ( Mrityu ka bhoj )    मानों बात आज नव युवक लोग, बन्द कर दो यह मृत्यु का भोज। चला रहें है इसको ये पुराने लोग, आज तुम सभी पढ़े-लिखे लोग।।   जीवित पिता  को एक रोटी नही, मृत्यु पर जिमाते आप लोग कई। अपना समय तुम सभी भूल गये, खिलाते थें…

  • नया साल आया | Naya Saal Aaya

    नया साल आया ( Naya Saal Aaya )    मुहब्बत लुटाने नया साल आया सभी ग़म भुलाने नया साल आया।। ग़लत – फ़हमियां जो कभी हो गयीं थीं उन्हें अब मिटाने नया साल आया।। मुहब्बत के लम्हे जो रूठे हुए हैं उन्हें फिर मनाने नया साल आया।। नयी मंज़िलों का हमें जो पता दे वो…

  • ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! | Geet

    ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! ( O Bharati maan  O pyari maan )     ओ भारति माॅं ! ओ प्यारी माॅं !! हम  तुझ पर  हैं  बलिहारी माॅं! तू  हमको  सब  से  प्यारी माॅं !! हम तेरा पूजन करते हैं , हे करुणामयि उपकारी माॅं !! ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं …

  • धरती ने भेजा चांद को पैगाम | Dharti ne Bheja Chand ko Paigham

    धरती ने भेजा चांद को पैगाम! ( Dharti ne bheja chand ko paigham )   दीदी ने भैया को पैगाम भेजा है हम कहते हैं, इसरो ने चंद्रयान भेजा है। मौसम है सावन का, हरियाली है धरती पर भैया तेरा हाल क्या है वहाँ ऊपर? भेजा है पता करने भारत ने रोवर गर्भ में तेरे…

2 Comments

Leave a Reply to शेर सिंह हुंकार Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *