Voter Zaheen ho Jaye

वोटर ज़हीन हो जाये | Voter Zaheen ho Jaye

वोटर ज़हीन हो जाये

( Voter zaheen ho jaye ) 

 

इक मुहब्बत का सीन हो जाये
चाय सँग चाऊमीन हो जाये

इक झलक महजबीन हो जाये
इश्क़ ताज़ातरीन हो जाये

दिल का कमरा है खाली मुद्दत से
कोई इसमें मकीन हो जाये

बैठ जाओ जो रूबरू मेरे
यह ग़ज़ल बेहतरीन हो जाये

गुफ्तगू प्यार से करें हम-तुम
ज़िन्दगी आफ़रीन हो जाये

कुछ तो ऐसा सबूत पेश करो
दिल को फिर से यक़ीन हो जाये

ख़ुद सँभल जाये देश की हालत
गर ये वोटर ज़हीन हो जाये

वक़्त कैसी ये तेरी ख़्वाहिश है
आदमी क्या मशीन हो जाये

मेरी परवाज़ देख कर साग़र
आसमां ख़ुद ज़मीन हो जाये

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

महजबीन–चाँद जैसा मुखड़ा
मकीन–घर में रहने वाला
आफ़रीन–बहुत अच्छी ,धन्य

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/romantic-nazm-in-hindi/

 

Similar Posts

  • मेरे महबूब की मोहब्बत | Mere Mehboob ki Mohabbat

    मेरे महबूब की मोहब्बत ( Mere Mehboob ki Mohabbat )   जब महबूबा का ठिकाना बदल जाएगा मेरी महबूबा ये जहान बदल जाएगा। रह जाएंगी तेरी यादें इस जहान में वक्त रहते ये परवानां बदल जाएगा। मेरी महबूबा जहां बैठोगे बड़ी शान से उस जगह तेरा आशियाना बदल जाएगा। तुम मुझसे मोहब्बत कर दिल्लगी कर…

  • दिल तो दिल है | Dil to Dil Hai

    दिल तो दिल है ( Dil to Dil Hai )   चुभा हुआ है जो काँटा निकल भी सकता है ये दर्दनाक सा मंज़र बदल भी सकता है निज़ाम और भी चौकस बना दिया जाये तो हादसा कोई होने से टल भी सकता है इशारा देखिए हाकिम के आप लहजे का वो सारी भीड़ को…

  • हमने देखा है | Humne Dekha Hai

    हमने देखा है मुस्कुराते गुलाब की मानिंद।हर ख़ुशी है शराब की मानिंद। हमने देखा है ग़ौर से इसको।ज़िन्दगी है ह़बाब की मानिंद। धुन है गर आसमान छूने की।बनिए ज़िद्दी उ़क़ाब की मानिंद। कैसे ढालूं मैं हाय रे ख़ुद को।चश्मे-जानां के ख़्वाब की मानिंद। कोई सानी ही जब नहीं उनका।किसको लिक्खूं जनाब की मानिंद। मिल न…

  • गर दो इजाजत | Gar do Ijazat

    गर दो इजाजत ( Gar do Ijazat )   गर दो इजाजत तुम पर मर जाऊं, शब्द बनके स्याही में उतर जाऊं ! गुनगुना सको जिसको महफ़िल में, ऐसी कविता बन के मैं संवर जाऊं ! मेरा मुझ में कुछ भी ना रहे बाकी, कतरा-कतरा तुझ में बिखर जाऊं ! दिल-ऐ-समंदर में डूबकर फिर मैं,…

  • गुरुवर विनय साग़र | Guruvar Vinay Sagar

    गुरु पूर्णिमा के पुनीत पर्व पर मैं अपने उस्ताद शायर ज़नाब विनय साग़र जायसवाल, बरेली-उ०प्र० को शत्-शत् प्रणाम करता हूँ। ग़ज़ल की दुनिया में आज जो कुछ भी मुझे हासिल है वो सब गुरुदेव के ही आशीर्वाद और रहनुमाई की बदौलत है। गुरुदेव के श्री चरणों में समर्पित इक ग़ज़ल.. गुरुवर विनय साग़र ( Guruvar…

  • तिश्नगी हमारी | Tishnagi Hamari

    तिश्नगी हमारी ( Tishnagi Hamari ) कुछ तिश्नगी हमारी भी बुझवाइए ज़रा।इक जाम मस्त आंखों से पिलवाइए ज़रा। क्या-क्या शिकायतें हैं पता तो चले हमें।उनको हमारे पास तो बुलवाइए ज़रा। शेअ़रो सुख़न में आपके चर्चे हैं हर तरफ़।कोई ग़ज़ल हमें भी तो सुनवाइए ज़रा। कर देना क़त्ल शौक़ से अरमाने नो-ब-नो।दामन से पहले दाग़ तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *