ये कोरोना फैला नहीं रहे हैं
भगा रहे हैं,
देश को गंभीर बीमारी से बचा रहे हैं।
देखते नहीं
सब कितना जयघोष कर रहे हैं?
समझो कोरोना को ही बेहोश कर रहे हैं?
अजी आप लोग समझते देर से हैं,
हम तो यही कब से कह रहे हैं?
उनकी बात कुछ और थी
जो छुपकर फैला रहे थे
अपने को निर्दोष बता रहे थे।
बाद में हाईकोर्ट ने भी बरी किया,
जाने उन पर क्या क्या इल्जाम लग रहे थे?
लेकिन ये तो इंतहा है
लाखों की भीड़ एक साथ इकट्ठी हुई है
कोरोना एस.ओ.पी के विरुद्ध
फिर भी इन्हें कोई कुछ नहीं कह रहा,
यहां सरकार भी है गई गूंगी बहरी,
अंधेरे में तीर कचृआ
कभी कुछ कभी कुछ कह रही।
यही हाल रहा तो
चपेट में सब आएंगे
कब तलक आंखें बंद कर
सच्चाई छुपाएंगे?
राजाजी आंखें खोलिए!
अब भी वक्त है
व्यवस्थाओं को तोलिए,
वरना सब पछताएंगे,
ढ़ूंढ़ने से भी नजर नहीं आएंगे।
दुनिया ( Duniya ) रात मे चाँद को , जिसने चमकना सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन है प्रभु ! उन्हें , जिसने ये दुनिया बनाया ।। उफनती नदियों को , जिसने बहना सिखाया । गहरी काली झीलो को ,…
ईद पर ग़ज़ल ( Eid Par Ghazal ) लिए पैगाम खुशियों का मुबारक ईद आती है। भुलाकर वैर आपस के हमें जीना सिखाती है।। खुदा के है सभी बंदे भले मजहब कोई भी हो। करो दीदार चंदा का दिलों का तम हटाती है।। नहीं कोई पराया है बढ़ाके हाथ तो देखो। गले…
जगाने कौन आया है ( Jagane kaun aaya hai ) भरी बरसात में मुझको जगाने कौन आया है, अंधेरी रात में दीपक जलाने कौन आया है। ये कैसा कहर कुदरत का ये कैसा शहर मुर्दों का, खुशियों से कहीं ज्यादा लगे प्रभाव दर्दों का। जगाओ चेतना अब तो बढ़ चलो आमरण सब…
फिजाओं में जहर घोला जा रहा है ( Fizaon mein jahar ghola ja raha hai ) हवाओं में जहर घोला जा रहा है जंगलों को जड़ से काटा जा रहा है शहरों में ऑक्सीजन है नहीं फिर भी आलीशां महल बनाया जा रहा है। हम भला इंसाफ अब क्या करेंगे लगा के…
माता-पिता और हम ->पिता जडें-माँ वृक्ष, तो हम फल फूल पत्ते हैं || 1.लंम्बा रास्ता-लंम्बा सफर, मुसाफिर हम कच्चे हैं | नहीं है अनुभव नई राहों का, अभी तो हम बच्चे हैं | चले अकेले बिना तजुर्बे, पग-पग मे बस धक्के हैं | पिता रास्ता-माँ सफर है, तो हम मुसाफिर अच्छे हैं | –>पिता…