Poem on homeland in Hindi

वतन पर कविता | Poem on homeland in Hindi

हँसता हुआ प्यारा ये वतन देख रहा हूँ

( Hansta hua pyara ye watan dekh raha hoon )

 

 

हँसता हुआ प्यारा ये वतन देख रहा हूँ !
खुशबू से मुअत्तर ये चमन देख रहा हूँ !!

 

इस बागवाँ ने ऐसा कुछ कमाल किया है
हर दश्त में मैं खिलते सुमन देख रहा हूँ !!

 

गल पाई दाल जिनकी कभी भी नहीं यहाॅं
माथों पे उनके उभरी शिकन देख रहा हूँ !!

 

जिनके घरों में हमने कल अंगार भरे हैं
उनके दिलों मे जलती अगन देख रहा हूँ !!

 

नाकामियों मिल बन रही हैं राहे कामयाब
मैं देश में अब ऐसे जतन देख रहा हूँ !!

 

गुम हों सभी आसेब रुकावट न रहे कुछ
हर सिम्त इसके होते हवन देख रहा हूँ !!

 

बरसा रहा “आकाश” सुमन जिनपे हमेशा
उन पैरों पे दुनिया का नमन देख रहा हूँ !!

 

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/geet-o-bharti-maa/

 

Similar Posts

  • विश्वास की शक्ति | Vishwas ki Shakti

    विश्वास की शक्ति ( Vishwas ki Shakti ) राहों में अंधेरा चाहे घना हो, दिल में तेरा लौटने का यकीं बसा हो। कितनी भी दूरियां क्यों न हों हमारे बीच, ये विश्वास ही वो ताकत है, जो हमें पास लाएगा। तेरी यादों का साया हर पल संग चलता है, खामोश रातों में ये दिल तुझसे…

  • सांप तुम सभ्य कब हुए

    सांप तुम सभ्य कब हुए   सांप तुम सभ्य कब हुए तुम विश्वास दिलाते हो मेरी विष थैली में अब भरा हुआ है अमृत दंश करना छोड़ दिया है मैंने लोग गाते हैं जीवन-गीत सांप तुम पर भला कभी भरोसा किया जा सकता है बेफिक्र जीया जा सकता है नहीं बिल्कुल नहीं हंसुआ टेंढ़ का…

  • अपराध बोध | Apradh Bodh

    अपराध बोध ( Apradh bodh )   अपनी आत्मा पर कोई बोझ न कभी रखना | किसी का दिल तुम्हारी वजह से दु:खे, ऐसा कोई काम न कभी करना | कोई इंसान पत्थर दिल न होता यहाँ | इस बात से इंकार न कभी करना | मंजू की लेखनी का है यही कहना | बहुत…

  • श्री राम की वंशावली | Shree Ram ki Vanshavali

    श्री राम की वंशावली ( Shree Ram ki vanshavali )    धर्म मर्यादा शौर्य अथाह,प्रभु राम की वंशावली में हिंदू धर्म परम आराध्य श्री राम, वंदित ब्रह्मा जी सप्तषष्टि वंश । सरित प्रवाह उमंग उल्लास सर्वत्र, निर्वहन रीति नीति संस्कार रंश । मान सम्मान परंपरा सदा शीर्ष, रज रज बिंब नैतिक शब्दावली में । धर्म…

  • दो दिन की जिंदगानी | Do Din ki Zindagani

    दो दिन की जिंदगानी ( Do din ki zindagani )    दो दिन की जिंदगानी प्यारे झूठा यह संसार है। तन बदन है माटी का प्यारे सांसे सभी उधार है। चंद सांसों का खेल सारा पंछी को उड़ जाना है। ये दुनिया है आनी जानी आगे और ठिकाना है। माटी के पुतले को फिर माटी…

  • भाग्य | Poem on Bhagya

    भाग्य ( Bhagya )   भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती। ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती। सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है। पुष्प भाग्य खिलता है किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग दिलों में पलता, जीवन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *