Yaad Nahi

याद नहीं अब तो कुछ भी | Yaad Nahi

याद नहीं अब तो कुछ भी

( Yaad nahi ab to kuch bhi ) 

 

याद नहीं अब तो कुछ भी बदली है तस्वीर यहां।
जो मुखोटे पल-पल बदले बदली है तकदीर यहां।
विश्वास प्रेम की धाराएं या बदल गई जीवन धारा।
झूठ कपट ईर्ष्या मे मानव लोभ मोह में पड़ा सारा।

याद नहीं अब कुछ हमको वो ख्वाब सुरीले भूल गए।
धन की खातिर गांव छोड़ा फिर भागदौड़ में झूल गए।
कब रिश्तो की टूटी डोरी वो नफरत की आंधी आई।
इक दूजे पे जान छिड़कते दुश्मन बन गये भाई-भाई।

याद नहीं वो पल सुहावने कोना कोना मुस्काता था।
धीरज ममता प्रेम समर्पण सद्भाव फूल खिलाता था।
हर दिल में अनुराग बरसता नैनों से नेह की धारा।
घर की छान उठाने आता हर्षित हो पड़ोसी प्यारा।

याद नहीं अब कुछ हमको बुजुर्गों का होता सम्मान।
पूज्य पिता की बातों पर रखना होता था पूरा ध्यान।
पाठशाला में डंडे पड़ते हमको गुरुदेव मिलते विद्वान।
दमक उठते किस्मत के तारे गुरु देते हमको वरदान।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

Similar Posts

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • प्रेम पलेगा जब अंतस में | Kavita Prem Palega Jab Antas mein

    प्रेम पलेगा जब अंतस में ( Prem palega jab antas mein )   प्रेम पलेगा जब अंतस में,पीड़ा बारंबार मिलेगी निज स्वार्थ अस्ताचल बिंदु, समता भाव सरित प्रवाह । त्याग समर्पण उरस्थ प्रभा, स्पृहा मिलन दर्शन अथाह । पग पग कंटक शूल चुभन, पर मुखमंडल मुस्कान खिलेगी । प्रेम पलेगा जब अंतस में, पीड़ा बारंबार…

  • गुरु कुम्हार | Kavita

    गुरु कुम्हार ( Guru kumhar )   गुरु कुम्हार शिष् कुंभ है गढ़ी गढ़ी कांठै खोट। अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहे चोट। हर लेते हो दुख सारे खुशियों के फसल उगाते हो। अ से अनपढ़ ज्ञ से ज्ञानी बनाते हो। चांद पर पैर रखने की शिक्षा भली-भांति दे जाते हो। नेता, अभिनेता, डॉक्टर, इंजीनियर,…

  • नेता जी | Mulayam Singh Yadav

    नेता जी! ( Netaji)  !! विनम्र श्रद्धांजलि!! ( धरती -पुत्र मुलायम सिंह जी को! )   लोहिया कै रहिया के देखाई अब नेताजी, यूपी की नइया के बचाई अब नेताजी। अमवाँ की बगिया से उड़ गयल सुगनवाँ, रोई- रोई बेहाल भयल सगरो जहनवाँ। सागर से मोतिया के ले आई अब नेताजी, यूपी की नइया के…

  • हे मां सरस्वती | Hey Maa Saraswati

    हे मां सरस्वती ( Hey Maa Saraswati )   मां सरस्वती कहती स्वर से स्वर मिलता है, वाणी का सुर आज नहीं तो,कल मिलता है। मां सरस्वती कहती विचलित न होना सवाल से, काफी अड़चन आती है आगे उसका हल मिलता है। वाणी का सुर आज नहीं तो कल मिलता है। मां सरस्वती कहती दिल…

  • कितनी मुसीबत | Kitni Musibat

    कितनी मुसीबत ( Kitni Musibat )  यारों कितनी मुसीबत होती है इक जाॅ को मेरी जाॅ कहने मे, जब हो जाती है उनसे मोहब्बत उनको मोहब्बत कहने मे, हम वादा तो अक्सर करते नही पर अवसर बन ये आ जाते है, बन जाते है ये जी के जंजाल औल टूटें तो जी घबराते है, फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *