यह नवल वर्ष

यह नवल वर्ष

यह नवल वर्ष
मन में भर दे
उत्साह और हर्ष
घटे निराशाओं का तम
हों कामयाब हम

स्वार्थ का दैत्य
कभी छल न सके
अब मंथरा
कोई चाल चल न सके

आशाओं के कँवल खिल जायें
निर्धारित लक्ष्य मिल जायें

हर स्वप्न संपूर्ण हो
कामना परिपूर्ण हो

सुदृढ़ और विश्वास हो
सार्थक हर प्रयास हो

उदय ज्ञान का आदित्य हो
प्रफुल्लित निरन्तर साहित्य हो

हर चेहरे पर बहार हो
यह नूतन वर्ष यादगार हो

फ़लक से बरसे
प्रेम का मेह
हृदय से उमड़े
स्नेह ही स्नेह…।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मां का आंचल | Maa ka Aanchal

    मां का आंचल  ( Maa ka aanchal )  ( 2 ) मां का आंचल हर पल याद आता मां का आंचल पल पल याद आता आंचल की ओट में छिपा लेती मां बचा लेती बुरी नज़र से याद आता चेहरे के दाग़ नाक स़ाफ़ कर देती पूंछ लेती आंखों के आंसू याद आता जब रोता…

  • भारत मंडपम | Bharat Mandapam

    भारत मंडपम ( Bharat Mandapam )    आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है,भारत मंडपम जीरो सह इसरो तक, स्वर्णिम उड़ान अंकित । जी _20 आदर सत्कार, हिंद धरा अति रोमांचित । अतुलनीय सम्मान वैभव, अतिथि देवो भव प्रकम । आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।। कृष्ण सुदामा मैत्री भाव विमल उर आत्मसात । शंख…

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • Kavita Chandrawar | चंद्रवार का गृहकार्य

    चंद्रवार का गृहकार्य ( एक विलोमपदी )   टेक धन लोलुप भेड़ियों के झुंड में प्रजातंत्र, अकेली भेड़ सा घिर गया है। आदर्शवाद की टेक पर, चलते – चलते, कटे पेड़ सा गिर गया है। मुट्ठी भर सत्पुरुष लजा- लजा कर सिर धुन रहे हैं, और अनगिनत कापुरुष राजा, नित नया जाल बुन रहे हैं।…

  • माँ तु | Maa too

    माँ तु ( Maa too )    माँ तु मुझसे कभी दूर न जाना, डाट लगा लेना मगर मुझसे खामोश ना होना, अपनी जिंदगी तेरे नाम कर देंगे, तेरी खुशी के लीये पूरी दुनिया छोड़ देंगे, बस तू कभी हमसे नाराज न होना , हमेशा हर वक्त हमारे साथ ही रहना ऐ ख़ुदा गुजारिश है…

  • दीबार | Deewar kavita

     “दीबार”  ( Deewar )   –>मत बनने दो रिस्तों में “दीबार” || 1.अगर खडी हो घर-आंगन, एक ओट समझ मे आती है | छोटी और बड़ी मिलकर एक, सुंदर आवास बानाती है | मत खडी होने दो रिस्तों मे, टकरार पैदा कारती है | हंसते गाते हमारे अपनों मे, दरार पैदा करती है | –>मत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *