ज़माना है ना | Zamana hai Na

ज़माना है ना!

( Zamana hai na )

 

हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है
करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥

नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी
गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥

लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी
निरंतर चल पड़ो,पीछे बिठाने को ज़माना है ॥

लगे बोझिल सभी कुछ जब ,कभी एकांत में बैठो
सुकूँ की सांस लेलो ,चैन खाने को ज़माना है ॥

सभी जो शौक हैं दिल में,उन्हें बाहर निकालो तुम
खुशी से लो गले तुम मिल, हटाने को ज़माना है ॥

तुम्हारी ज़िन्दगी तुम इक, दुबारा फिर न आएंगें
जिओ खुल के ,तरीके तो सिखाने को ज़माना है ॥

कभी बाहर निकल देखो, खुली धरती खुला अम्बर
ऊँचाई देख, नीचा तो दिखने को जमाना है ॥

कभी खुद को सराहो ना,सजो खुल के, संवारो तुम
निहारो खुद को, आइना दिखाने को ज़माना है ॥

कहेगी क्या, कहेगा क्या? तुम्हे परवाह क्यों करना
करो जो दिल करे, बातें बनाने को ज़माना है ॥

बताए गैर क्यों ,क्या है ज़हाँ में सख्सियत तेरी
हबीबी खुद से कर,इलज़ाम ढाने को ज़माना है ॥

करो विश्वास खुद पे, कुछ न कुछ तो खास है तुममे
बना पहचान तुम अपनी,मिटाने को ज़माना है ॥

ज़माने पे असर क्या है , कहो कुछ भी, करो कुछ भी
ज़माने से जमानत लो, फंँसाने को ज़माना है ॥

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

यह भी पढ़ें :-

क्यों | Kyon

Similar Posts

  • सियासत से बड़ा कोई जालिम नहीं है | Poem on siyasat

    सियासत से बड़ा कोई जालिम नहीं है ( Siyasat se bada koi zalim nahi hai )     दूसरों के दर्द को   जो  अपना  समझते हैं, नमक के बदले  वो  मरहम ले के चलते हैं   जिंदगी की हर जंग  वही  लोग जीतते  है, जीते  जी  जो कभी   हार  नहीं मानते हैं।   उन्हीं के …

  • मन का आंगन | Man ka Aagan Kavita

    मन का आंगन ( Man ka aagan )   बात  अकेले  पन की हैं । उसमें उलझे पन की है ।। उलझन  में  सीधा रस्ता । खोज रहे जीवन की है ।। कांटे  भरे  चमन  में  एक । तितली के उलझन की है ।। नहीं एक भी फूल खिला । सूने उस मधुबन की है…

  • मर्यादा | Kavita maryada

    मर्यादा ( Maryada )     रामराज में मर्यादा का जो पाठ पढ़ाया जाता था आचरणों में संस्कारों का रत्न जड़ाया जाता था   मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र आज्ञाकारी पुत्र हुए पिता को परमेश्वर माना आज्ञा ले वन को गए   लक्ष्मण भरत सरीखे भाई हनुमान से भक्त हुए सीता जनक दुलारी प्यारी पावन प्रेम हृदय…

  • मेरी इच्छाओं की राख | Meri Ichchaon ki Raakh

    मेरी इच्छाओं की राख ( Meri ichchaon ki raakh )    मैं जिंदगी चाहती थी जीना जिंदगी की तरह जिंदगी जीने के तराशे कई रास्ते लेकिन सभी बंद थे मेरे लिये सिवाय एक रास्ते के जो जाता था उस देश को जहाँ उड़ान भरती थी मेरी इच्छाओं की राख और उसकी आंधियाँ वहाँ सारा दिन…

  • नज़र

    नज़र ** नज़र लगी है उसको किसकी? मिटी भूख प्यास है उसकी। हरदम रहती सिसकी सिसकी, नज़र से उसके लहू टपकती। ना कभी हंसती, ना कभी गाती, विरह की अग्नि उसे जलाती। ना कुछ किसी से कहती, चेहरे पे छाई उदासी रहती। बातें करती कभी बड़ी-बड़ी, चांद तारों की लगाती झड़ी। ओ बावरी! कौन है…

  • पीरियड्स | Periods par kavita

     पीरियड्स ( Periods )    तेरह वर्ष की उम्र में मुझको हुआ पहली बार, पेट के नीचे दर्द हुआ जैसे फूटा कोई गुब्बार। कमर दुखना चक्कर आना क्या हुआ है यार, किसको बताऊॅं रक्तस्राव हुआ योनी के द्वार।।     घबराई एवं शरमाई डरते-डरते घर तक आई, क्या हुआ है मेरे साथ सोच कर मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *