Diwali ki kavita in Hindi

हर तिमिर मिट जाए | Diwali ki kavita in Hindi

हर तिमिर मिट जाए

( Har timir mit jaye : Kavita)

 

जल  उठे  दीए,  घर  आंगन  में;
भर जाएँ खुशियाँ सबके दामन में!
घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का वास हो;
और कोरोना महामारी का नाश हो!

 

हर ग़रीब के घर दीया व चूल्हा जले;
सबका संसार खुशियों से फूले-फले!
मिट्टी के दीपक जला, ये वर माँगेंगे;
चीन  से  निर्मित बत्तियों को त्यागेंगे!

 

हम सब खील खिलौनों का प्रसाद बाँटें;
हे  ईश्वर,  हर  विघ्न  बाधा  को  काटें!
राम-लला के आगमन से संकट छँट जाए
इस  दीपावली  हर  तिमिर  मिट जाए!

 

🍀

कवयित्री: – रूना लखनवी

यह भी पढ़ें :-

दीप दिवाली के | Happy diwali kavita

Similar Posts

  • सच कमजोर हो रहा है | Sach kamjor ho raha hai

    सच कमजोर हो रहा है ( Sach kamjor ho raha hai )   सच में , सच कमजोर हो रहा है । झूठ का ही चारो तरफ शोर हो रहा है।।   कदम कदम पर लोग खूब झूठ बोले झूठ और लूट में ईमान सबका डोले। सच का किसे ज्ञान है, झूठ का ही ध्यान…

  • रोटी कपड़ा और मकान | Roti Kapada Aur Makaan

    रोटी कपड़ा और मकान ( Roti Kapada Aur Makaan ) उस अमीर आदमी की अकूत दौलत का पहाड़ दो कौड़ी है उस भूख से बिलखते अधनंगे बच्चे की नजर में जिसकी मां ने उससे पहले दम तोड़ दिया उसको जिंदा रखने की चाह में अपना खून चुसवाते चुसवाते अपने भूखे बदन और सूखे स्तन से…

  • माता पिता | Kavita Mata Pita

    माता पिता ( Mata Pita )   माता पिता छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुआ आशीष छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुखों का पहाड़ टूटा मेरे सिर पर भारी प्यार ममता छोड़ चले मुझे अधर झूल में अनुभव नहीं था कोई बोझ उठाने का ज़रा भरा परिवार छोड़ चले मुझे अधर झूल में…

  • कलयुग में राम पधारे | Kalyug me Ram Padhare

    अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे हिय तरंग दिव्यता स्पंदन, सकारात्मक संपूर्ण परिवेश । सघन तिमिर अस्ताचल बेला, सात्विकता उन्मुख मनुज आवेश । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व, नव्य कांति सृष्टि मंडल पसारे । अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।। घर बाजार गांव शहर, स्वच्छता विशेष अभियान । अज्ञान अंधेरा मूल दूर, रक्षा…

  • उदासी | Udasi par Kavita

    उदासी ( Udasi )   बादल  जैसी  छाई  उदासी । घिर- घिर कर फिर आई उदासी ।।   दिन-दिन बढ़ती ही जाती है । जैसे  हो  महंगाई  उदासी ।।   सूने दिल में बजती जैसे । दूर कहीं शहनाई उदासी ।।   सागर की लहरों सी खुशियां सागर की गहराई उदासी ।।   शमा  जली …

  • स्वच्छता | Swachchhata Kavita

    स्वच्छता  ( Swachchhata : Kavita )   १.स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करो | गंदगी को साफ करो,स्वच्छ भारत का निर्माण करो ||   २.किसी एक के बस की बात नहीं,सबको मिलकर चलना होगा | इतनी अटी गंदगी को साफ हमें ही करना होगा ||   ३.अवैतनिक काम है ये,अद्रस्य रुप से करना है |…

One Comment

  1. बहुत सुन्दर विचार व भाव, तुम्हें ढेर सारी शुभकामनायें रूना.

    मीतू मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *