आख़िर क्यों?

आख़िर क्यों?

क्यों हर राह तुझ तक जाती नहीं,
क्यों तेरी झलक नज़र आती नहीं?
हर रोज़ तुझे देखने की कोशिश की,
फिर भी क्यों मेरी दुआ असर लाती नहीं?

ना कोई शिकवा, ना कोई गिला है,
तेरे बिना हर लम्हा मुझे अधूरा मिला है।
मैंने तो बस तुझसे प्यार किया,
फिर क्यों मुझे ये फ़ासला मिला?

कभी ख्वाबों में, तो कभी यादों में,
तू ही बसी है मेरी हर फरियादों में।
फिर क्यों तुझे छू नहीं पाता मैं,
तेरा होकर भी, तुझको ही खो जाता मैं?

आख़िर ऐसा क्या गुनाह हो गया,
जो मेरा इश्क़ ही मेरे लिए सज़ा हो गया?

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • गुरु नानक देव | Guru Nanak dev ji poem in Hindi

    गुरु नानक देव ( Guru Nanak Dev )   सिख धर्म के संस्थापक प्यारे गुरु नानक देव हमारे। प्रकाश पर्व जयंती मनाये गुरु ज्ञान आलोकित तारे।   धर्म सुधारक समाज सुधारक योगी धर्मगुरु कहलाए। दार्शनिक गुण धर मन मानस देशभक्ति राह अपनाए।   वाहे गुरुजी का दरबार सजता गुरुद्वारे गूंजे कीर्तन कर। धर्म की रक्षा…

  • नई सुबह | Nayi Subah

    नई सुबह ( Nayi Subah ) रात की चादर में लिपटा एक सपना है,तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है। तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।तेरी हँसी की किरन…

  • मित्र दिवस | Kavita Mitra Divas

    मित्र दिवस ( Mitra Divas ) चेहरा भूल जाओगे तो, शिकायत नहीं करेंगे। नाम भूल जाओगे तो, गिला नहीं करेंगे। और मेरे दोस्त, दोस्ती कि कसम है तुझे। जो दोस्ती भूल जाओगे, तो कभी माफ नहीं करेंगे। खुशी से दिल, आबाद करना मेरे दोस्त। और गम को दिल से आज़ाद करना। हमारी बस इतनी, गुजारिश…

  • शादी | Shaadi

    “शादी” ( Shaadi )   आजकल कुछ लड़कियों की अजीब मानसिकता हो गई है, मिस्टर परफेक्ट ढूंढने के चक्कर में कुंवारी बैठी रहती है। कोई 22 से 28 साल की उम्र में शादी करती है, कोई और 5 साल जीवन साथी तलाशने में लगाती है। मुश्किल से 12 से 15 साल साथ निभाती है, 38…

  • शेखावाटी गंध | Kavita Shekhawati Gandh

    शेखावाटी गंध ( Shekhawati Gandh )   खबरों की खबर है या वो बेखबर है। हमको भी सबर है उन्हें भी सबर है। कहीं आसपास दमके नव ज्योति उजाला। चमक रहा भास्कर मेरी किस्मत का ताला। मरूवेदना सुन लो आकर दर्द मेरे दिल का। आज तक जागरण हुआ मेरे जनमत का। शेखावाटी गंध फैली हिंदुस्तान…

  • मित्र | Kavita mitra

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।   लम्हे सुहाने हो ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *