Vairagya kavita

वैराग्य | Vairagya kavita

वैराग्य

( Vairagya )

 

सांसारिक जीवन से विरक्ति वैराग्य जब जागे
हृदय  के  सारे  अंधकार  दुर्गुण दोष सब भागे

 

बने वैरागी राजा भर्तृहरि राजपाट दिया त्याग
तप योग साधना कर हुआ हरि भजन अनुराग

 

गौतम बुद्ध वैराग्य जागा जन्म मरण गए जान
खूब  तपस्या  करके वन में महात्मा हुये महान

 

साधु-संत फकीर हो जाते तज सारी मोह माया
वैरागी  धर  वेश  जगत में दरवेश वो कहलाया

 

त्याग तपस्या कड़ी साधना सिद्ध योगी कर पाते
आराधक साधक सब हरि चरणों में ध्यान लगाते

 

राग द्वेश सब काम क्रोध का दमन किया करता है
वैरागी वैराग्य साधकर तप योग साधना करता है

 

परमानंद पाते चरणों में हरि का ध्यान लगाकर
आठो  पहर  आनंदमय होते हरि कृपा को पाकर

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्यार का तोहफा | Hindi poem pyar ka tohfa

 

Similar Posts

  • नया भारत | Kavita Naya Bharat

    नया भारत ( Naya Bharat ) पतझड़ का पदार्पण हुआ है हर ओर एक दुःख छाया है उजड़ गया जो उपवन उसे फिर बारिश से हमें खिलाना है अमावस की स्याह रात है एक-दूसरे के हम साथ है अंधियारा मिटाने के लिये मिलकर दीप जलाना है मझधार में फंसी है नाव हमारी फिर भी हिम्मत…

  • दुख के राह हजार हैं

    दुख के राह हजार हैं दुख के राह हजार हैं सुख की कोई राह नहीं क्यों अन्तर में पलता है विकट वेदना चाह नहीं। कुमुद निशा में लेटी है चंचलता बस खेती है सारे द्रुम विश्वास टिके हैं मन में क्यों वैराग्य नहीं। दूर दृष्टि में छोड़ गये हैं बन्धन सारे तोड़ गये हैं कितना…

  • 24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

    यह विद्वानों और उत्कृष्ट कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति कविताओं (desh bhakti kavita in hindi) का संग्रह है। हर साल 26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन, सेना परेड शुरू करती है, एयर शो प्रदर्शित करती है, और सैनिकों और योग्य उम्मीदवारों को बहादुरी पुरस्कार…

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • लक्ष्मण रेखा | Laxman rekha kavita

    लक्ष्मण रेखा ( Laxman rekha ) परिधि कों पार नही करना हे माता,वचन हमें दे दो। कोई भी कारण हो जाए,निरादर इसका मत करना। परिधि को पार नही करना….. ये माया का अरण्य है, जिसमें दानव रचे बसे है। कही भी कुछ भी कर सकते है,ये दानव दुष्ट बडे है। ये छल से रूप मोहिनी…

  • संक्रांति | Sankranti kavita

    संक्रांति ( Sankranti )     उत्तरायण भी कहे सूर्य मकर राशि में पर्व मकर संक्रांति दिवस दान पुण्य का   तिल गुड़ बांट बांट बोले मीठा मीठा बोल पुण्य भरा काज करो शुभ दिवस आज का   पूजा वंदना कर लो तीर्थों का फल मिलता आशीष मात-पिता का वरदान उन्नति का   पावन गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *