Ram vivah kavita

राम विवाह | Ram vivah kavita

राम विवाह

( Ram vivah : kavita )

 

टूट चुका धनुष शिव का तोड़े रामचंद्र अवतारी है
सीताजी का हुआ स्वयंवर हर्षित दुनिया सारी है

 

देश देश से राजा आए दरबार भर गया सारा था
धनुष उठा सके नहीं जो शिव शक्ति से भारी था

 

विश्वामित्र कहे राम से सब जनक राज संताप हरो
रघुनंदन जा चाप चढ़ाओ मिथिला में आनंद करो

 

जयमाला लेकर सीताजी श्रीराम का वरण करें
आज अवध में खुशियां आई हर्ष मौज आनंद भरे

 

सजी धजी बारात पधारी हाथी घोड़े सज धजकर
देवन सुमन बरसाये नभ से आये सुंदर वेश धरकर

 

दशरथ घर में आज बधाई शहनाईयां बजने लगी
मंगल गीतों की लड़ियां अयोध्या सारी सजने लगी

 

परिणय बंधन राम जानकी प्रसंग सुहाना आता है
सीताराम सीताराम जो मन ध्यान लगाकर गाता है

 

यश वैभव सुख समृद्धि अन्न धन के भंडार भरे
संकट मोचन श्री रामजी भक्तों के सारे कष्ट हरें

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कलम बोलती है | Kalam bolti hai kavita

Similar Posts

  • अर्धसैनिक बल | Ardh Sainik Bal

    अर्धसैनिक बल ( Ardh Sainik Bal )    यें देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान जिसकी रक्षा करतें है जवान । इसमे सेना के है अनेंक प्रकार डयूटियां रहती जिसमें अपार । जल सेना थल सेना वायु सेना मुख्य प्रकार की यें तीन सेना । अर्ध सैनिक बल भी है यें सेना किन्तु सुविधा इसे कम मिला…

  • 25 दिसंबर की शाम | 25 December ki Sham

    25 दिसंबर की शाम ( 25 December ki Sham )   बुझा हुआ सा रहता था एक इंसान, जो कहीं भी जाने से कतराता था। एक शाम चला गया दोस्तों के साथ, जहाँ क्रिसमस का मेला लगता था। शहर से कुछ दूर, एक राह खामोश थी। चर्च से थोड़ी दूर एक लड़की बेहोश थी। टहलता…

  • अधीर | Adheer

    अधीर ( Adheer )   बह जाने दो अश्रु को अपने कुछ तो दिल के छालों को राहत मिलेगी बातों के बोझ को भी क्या ढोना कुछ तो सोचने की मोहलत मिलेगी बांध रखा है फर्ज ने वजूद को उसे खोकर भी जिंदा रहना नहीं है अदायगी के कर्ज को चुकाना भी जरूरी है पथ…

  • माँ कामाख्या देवी | Kamakhya Devi par Kavita

    माँ कामाख्या देवी ( Maa Kamakhya Devi )    जो भी मां के द्वारे जाते वो खाली कोई ना आते, झोली सभी की भर देती है वह कामाख्या माते। एक-बार जाकर तो देखो तुम मैया रानी के द्वारें, दुःख एवं कष्ट सारे हर लेती वो कामाख्या माते।। ५१ शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध यह शक्तिपीठ,…

  • आग | Kavita Aag

    आग ( Aag ) आग में हि आग नहीं होती पानी में भि होता है दावानल धातुयें भी बहती हैं जमीं मे धारा की तरह आसमान से भी बरसती है आग धूप बनकर आग का होना भी जरूरी है हिम्मत, हौसला, जुनून के लिए बिना ऊर्जा के शक्ति मिलती नही बिना आग के ज्योत जलती…

  • गोवर्धन पूजा | Govardhan Puja

    गोवर्धन पूजा ( Govardhan Puja )  ( 2 )  गोवर्धन पूजा को आधार बनाया हे कृष्ण तेरी महिमा अपरंपार। इंद्रदेव थे बड़े अभिमानी पूजा सभी करते नर नारी। अभिमान को चुर करने के लिए कृष्ण ने लीला रचाई गोवर्धन पर्वत को पूजो यह बात गोकुल को समझाई। कुपित हो इंद्रदेव बरसे कई दिन रात गोकुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *