कश्ती और पतवार | Poem on kashti aur patwar

कश्ती और पतवार

( Kashti aur patwar )

 

 

साहिल से कहने लगी कश्ती बड़े प्यार से।
आगे बढ़ती मैं सदा मांझी की पतवार से।

 

नैया पार लगाये मांझी ले करके पतवार।
भवसागर पार लगाए जग का वो करतार।

 

मंझधार में डूबी नैया बिन नाविक पतवार।
जिंदगी के सफर में सदा बांटो सबको प्यार।

 

आंधी तूफानों में कश्ती जब-जब डगमगाए।
मल्लाह लेकर पतवार बेड़ा पार कर जाए।

 

प्रेम प्यार सद्भाव भर कर लो जीवन पार।
हम सबकी नैया का प्रभु ही खेवनहार।

 

पतवार बिन ना नाव चले सागर के उस पार।
राही उसको याद कर लो जो जग का करतार।

 

जहां मधुर प्रेम की बहती सरिता रसधार।
जीवन नैया पार कर नर संभालो पतवार।

 

हर्ष प्रेम आनंद सबको बांटो नर अपार।
तेरी डूबी कश्ती को अब पार करे करतार।

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

http://obg.6de.myftpupload.com/poem-main-bharatiya-hoon/

Similar Posts

  • नेह की कोमलता | Kavita Neh ki Komalta

    नेह की कोमलता ( Neh ki komalta )   नेह ने कोमल बनाकर,वेदना को चुन लिया है, चाह में हिय ने विकल हो,कामना को बुन लिया है। भावना की धार अविरल, गुनगुनाती बह रही है, प्रीति की अनुपम धरोहर, मीत से कुछ कह रही है। आज यादों के झरोखे, अनमने से खुल रहें हैं, शांत…

  • ज़मीर | Poem zameer

    ज़मीर ( Zameer )   आज फिर से ज़मीर का इक सवाल उठाती हूं मंचासीन के कानों तक ये आवाज़ पहुंचाती हूं   उनके स्वार्थ से बुझ गए हैं कुछ दीप खुशियों के ज़रा ठहरो कि पहले उनकी ज्योत जलाती हूं।   बना कर कुटुम्ब विशाल फिर क्यूँ आपस में लड़ते हो जिम्मेदारियाँ निभाने की…

  • हिन्द का गौरव | Hind ka gaurav

    हिन्द का गौरव ( Hind ka gaurav )    भारत माता की सुरक्षा में जो लोग दे देते है जान, अमर हो जाते ऐसे लोग और ‌बन जाते है महान। अनेंक हुए ऐसे सैनानी जिन्होंने दिया है बलिदान, और कहलाएं ऐसे ही लोग भारत वर्ष की शान।‌। हिन्द का गौरव भी कहलाते ऐसे बहादूर जांबाज़,…

  • ग्लानि | Glaani

    ग्लानि ( Glaani )    दूरी मे बढ़ न जाए और दूरी करें प्रयास खत्म करने का होगा कल का वक्त और ही करें कोशिश आज को बदलने का बढ़ने न दो जख्म को बातों से यादों को नासूर न होने दो कभी उठे न दीवार की गिर ही न पाए कुछ जगह जोड़ की…

  • बचपन वाली ड्रेस | Bachpan wali Dress

    बचपन वाली ड्रेस ( Bachpan wali dress )    मेरे बचपन की वो नीली ड्रेस मेरे सबसे खास है, आज भी सहेजे हुए वो अलमारी में मम्मी के पास है। उससे जुड़ी कई बचपन की यादें हैं, बहुत ही हसीन वो झूले पर उससे जुड़ी बातें है। देखता हूं आज भी मां को जब उसे…

  • प्रेम के दो बोल | Prem ke Do Bol

    प्रेम के दो बोल दो बोल मोहब्बत के बोल प्यारेजिंदगी में न ज़हर घोल प्यारेतनहाइयां भरी है जमाने मेंकुछ तो मीठा बोल प्यारे।। क्या लाए हो क्या लेकर जाओगेकुछ न धन का मोल प्यारेदुनिया प्रेम की दीवानी हैप्रेम ही अनमोल प्यारे।। मोहब्बत कर लो थोड़ी जवानी मेंबुढ़ापे में अक्सर झोल प्यारेयाद करेगा कभी जमानाबस दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *